"अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर ने नहीं बल्कि रोमन रेंस ने तोड़ना चाहिए था"

रोमन रेंस का प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में अब बड़ा नाम हो रहा है। WWE नेटवर्क पर ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्सन डॉक्यूमेंट्री में केन और अंडरटेकर ने रेसलमेनिया स्ट्रीक को लेकर बात की। केन और अंडरटेकर का मानना है कि रेसलमेनिया स्ट्रीक को रोमन रेंस ने खत्म करना चाहिए था।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 WWE रेसलर्स जिन्हें द अंडरटेकर बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद कर चुके हैं

रेसलमेनिया में 21 लगातार जीत की स्ट्रीक अंडरटेकर के नाम है। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने उनकी इस स्ट्रीक को तोड़ दिया था। रेसलिंग इतिहास का ये सबसे शॉकिंग मोमेंट्स था। इसके बाद फिर रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हराया। रेसलमेनिया इतिहास में अंडरटेकर सिर्फ रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर से ही हारे हैं। अंडरटेकर का मानना है कि रोमन रेंस के खिलाफ वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके लिए रोमन रेंस से भी माफी उन्होंने मांगी।

रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान

अंडरटेकर चाहते थे कि कोई यंग सुपरस्टार उनकी स्ट्रीक को तोड़े। डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने इस बात को कंफर्म किया कि अगर लैसनर की जगह रोमन रेंस ने उनकी स्ट्रीक तोड़ी होती तो अच्छा रहता। यानि उन्होंने साफ कह दिया कि रोमन रेंस को उनकी रेसलमेनिया स्ट्रीक तोड़नी चाहिए थी। केन ने भी अंडरटेकर की इस बात पर हामी भरी और कहा कि लैसनर की जगह रोमन रेंस को अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़नी चाहिए थी।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE से जुड़ी इस हफ्ते की 5 बड़ी अफवाहें जो आपको जाननी चाहिए

केन ने भी अंडरटेकर की स्ट्रीक को लेकर अपने विचार रखे और कहा कि उन्हें स्ट्रीक टूटने का भरोसा नहीं हुआ था। केन ने कहा,

जब मैं देख रहा था तो मेरा पहला रिएक्शन ये ही था कि इस मैच के फिनिशिंग में गड़बड़ है। मैं सोच रहा था कि इस मैच को फिर दोबारा शुरू किया जाएगा। क्योंकि कुछ अलग यहां देखने को मिला था। हालांकि मैच शुरू नहीं हुआ। मैं रूम से बाहर आ गया। मैं पागल जैसा हो गया था। मैं ये सोच रहा था कि स्ट्रीक कोई ऐसी चीज नहीं है कि इसके लिए कुछ भी प्लान किया जाए। लेकिन ये रेसलमेनिया का हिस्सा रहती है। और उस प्वाइंट पर ऐसा ही हुआ।

रोमन रेंस मौजूदा समय के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनका जलवा इस समय WWE में चल रहा है। रोमन रेंस को जबरदस्त पुश भी दिया जा रहा है और इसका फायदा पूरी तरह वो उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications