Unexpected Return SummerSlam Can Shock Fans: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस शो में कुल 7 मैच देखने को मिलने वाले हैं और इसमें से 6 चैंपियनशिप के लिए होंगे। SummerSlam असल में कंपनी का साल का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। इसी वजह से WWE अपने इस शो को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश करेगा।अमूमन कुछ रिटर्न फैंस को सरप्राइज कर देते हैं और इससे प्रीमियम लाइव इवेंट खास बन जाता है। अभी कुछ ऐसे दिग्गज हैं जिनकी वापसी की उम्मीद नहीं है लेकिन अगर वो आ गए, तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 दिग्गजों का जिक्र करने वाले हैं, जिनकी वापसी की उम्मीद फैंस को नहीं है लेकिन अगर वो आ गए, तो हर कोई हैरान रह जाएगा।3- WWE दिग्गज द रॉक के SummerSlam 2024 में आने की उम्मीद किसी को नहीं है View this post on Instagram Instagram Postद रॉक WrestleMania XL के बाद हुए Raw के एपिसोड में नज़र आए थे। उन्होंने यहां कोडी रोड्स के खिलाफ भविष्य में दुश्मनी टीज़ की थी। इसके बाद से ही ग्रेट वन ब्रेक पर हैं। फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि रॉक WrestleMania सीजन के करीब वापसी करेंगे और अभी उनके आने के कोई चांस नहीं है। ऐसे में द रॉक का रिटर्न सभी को हैरान कर सकता है।कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। इस मैच में रॉक वापसी कर सकते हैं और सोलो सिकोआ को जीत दिलाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी के चलते वो रोड्स से बदला ले पाएंगे और दोनों के बीच आने वाले किसी बड़े इवेंट में मैच की संभावना ज्यादा बढ़ जाएगी।2- शार्लेट फ्लेयर की WWE SummerSlam में वापसी को लेकर कोई अफवाह नहीं है View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर को WWE के एक्शन से दूर हुए कई महीने हो गए हैं। वो दिसंबर 2023 में चोटिल हो गई थीं और इसके बाद से ही टीवी से दूर हैं। फ्लेयर अपनी चोट से रिकवर हो रही हैं और उन्होंने इससे जुड़े अपडेट इंस्टाग्राम पर दिए हैं। फ्लेयर को रिंग में नज़र आए काफी समय हो गया है और इसी वजह से फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनकी जल्द ही में वापसी हो सकती है।फैंस कई चीज़ों के अनुमान लगाते हैं और हर चीज़ का सही होना जरुरी नहीं है। अमूमन रिपोर्ट्स द्वारा आने वाले रिटर्न्स की जानकारी लीक हो जाती है। फ्लेयर के महीनों से चोट के कारण दूर रहने के बावजूद भी अभी उनकी SummerSlam में वापसी को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं है। इसी वजह से लग रहा है कि द क्वीन थोड़े और समय तक ब्रेक पर रह सकती हैं। इन सभी चीज़ों के बीच अगर फ्लेयर वापसी कर लेती हैं, तो यह काफी बड़ा सरप्राइज रहेगा।1- WWE SummerSlam 2024 में ब्रॉक लैसनर का आना फैंस को हैरान कर सकता हैब्रॉक लैसनर का WWE में आखिरी मैच SummerSlam 2023 में आया था। इसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं। बीच में विवादों में फंसने के कारण लैसनर की वापसी के प्लान को रद्द कर दिया गया था। ट्रिपल एच ने हालिया इंटरव्यू में बताया था कि वो ब्रॉक लैसनर की वापसी पर विचार करने के लिए तैयार हैं लेकिन यह चीज़ सिर्फ द बीस्ट पर निर्भर करती है।डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ब्रॉक लैसनर की अभी वापसी नहीं कराने की सलाह WWE को उनकी लीगल टीम ने दी है। इसी वजह से लग रहा है कि ब्रॉक की वापसी अभी नहीं हो पाएगी। अगर SummerSlam में द बीस्ट रिटर्न करते हैं, तो यह फैंस को हैरान कर सकता है क्योंकि अभी उनके आने की उम्मीद काफी कम लग रही है।