WWE Crown Jewel इतिहास के 3 सबसे खराब मैच जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे

Crown Jewel 2024 से पहले WWE के इस इवेंट में हुए खराब मैच (Photos: WWE.com)
Crown Jewel 2024 से पहले WWE के इस इवेंट में हुए खराब मैच (Photos: WWE.com)

Worst Matches Crown Jewel History: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) का आयोजन 2 नवंबर 2024 को होने वाला है। कंपनी अबतक पिछले छह सालों में पांच बार इस इवेंट का आयोजन कर चुकी है। इसके दौरान कुछ बेहद शानदार मैच हुए हैं जैसे कि रोमन रेंस (Roman Reigns) vs लोगन पॉल या फिर ऐज vs सैथ रॉलिंस Hell in a Cell मैच। वहीं कंपनी ने इसी शो के दौरान ऐसे कई मैच किए हैं, जिन्हें वह और फैंस भूलना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको WWE Crown Jewel इतिहास के तीन सबसे खराब मैच बताने वाले हैं जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे।

Ad

#3 WWE चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर vs केन वैलासकेज़ मैच Crown Jewel 2019 में हुआ था

youtube-cover
Ad

5 साल पहले Crown Jewel 2019 में ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को केन वैलासकेज़ के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। इस मैच की शुरूआत SmackDown के Fox पर डेब्यू एपिसोड के साथ हुई थी लेकिन इसके बाद का बिल्डअप बिल्कुल खराब था। केन को ब्रॉक का बड़ा विरोधी दिखाने का प्रयास किया गया था लेकिन मैच में सब बेकार हो गया।

केन और ब्रॉक के बीच मैच इतना बुरा था कि एक समय पर तो खुद रे मिस्टीरियो को आना पड़ा था। ब्रॉक ने केन पर किमुरा लॉक लगा दिया और वह उसको छोड़ नहीं रहे थे। रे ने चेयर का इस्तेमाल किया, जिसपर बाद में ब्रॉक ने केन को F5 दिया। ब्रॉक भले ही जीत गए, लेकिन यह बेकार मैच था और फैंस इसको भूलना चाहेंगे।

#2 WWE Crown Jewel 2019 में ब्रॉन स्ट्रोमैन vs टायसन फ्यूरी

Ad

Crown Jewel 2019 में ब्राॅन स्ट्रोमैन का मुकाबला टायसन फ्यूरी से हो रहा था। इस मैच के दौरान अगर कुछ हाइलाइट थी, तो वह था फ्यूरी का सऊदी की पारंपरिक ड्रेस में नजर आते हुए एंट्री करना। इसके अलावा इस मैच में एक भी पल नहीं था, जिसको फैंस याद कर पा रहे हों या उन्हें याद हो क्योंकि यह मैच ही ऐसा था।

टायसन रेसलिंग रिंग में नए थे और ब्रॉन उनके साथ मैच को चला नहीं पा रहे थे। यहां हैरानी वाली बात यह थी कि फ्यूरी ने स्ट्रोमैन को नॉकआउट कर दिया और वह काउंटआउट से मैच जीत गए थे। फैंस हैरान थे, और जब ब्राॅन ने जिप्सी किंग को रनिंग पावरस्लैम दिया तो वह तुरंत खड़े हो गए। इससे रही सही कसर भी पूरी हो गई और फैंस को यह नहीं पसंद आया।

#1 WWE Crown Jewel 2018 में DX vs अंडरटेकर और केन

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel 2018 में DX मेंबर्स शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच का मुकाबला ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन केन और द अंडरटेकर से हुआ था। शॉन अपने रिटायरमेंट से बाहर आए थे। उन्होंने इस मैच में अपने साथी ट्रिपल एच की सहायता करनी चाही थी।

वह भले ही मैच जीत गए हों लेकिन अगर पूरी तरह देखा जाए तो फैंस बेहद निराश हुए थे। ट्रिपल एच अपना पेक्टोरल मसल चोटिल कर बैठे थे, तो वहीं केन का मास्क गिर गया था। टेकर सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे और शॉन के मूनसॉल्ट ने फैंस को परेशान कर दिया था। यह मैच फैंस भूलना चाहेंगे। उम्मीद है WWE यह गलतियां 2024 में Crown Jewel के दौरान नहीं करेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications