साल 2020 शुरू होने में केवल कुछ हफ्ते ही बचे हैं। 2019 में WWE में बहुत से नए बदलाव देखने को मिले। अक्टूबर के महीने में स्मैकडाउन USA नेटवर्क से फॉक्स नेटवर्क पर शिफ्ट हो गया। कंपनी ने NXT को USA नेटवर्क पर लाइव दिखाना शुरू कर दिया। इस साल WWE फैंस को ब्रे वायट के नए किरदार द फीन्ड को देखने का मौका मिला। सीएम पंक की वापसी और विमेंस सुपरस्टार्स पहली बार रेसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा बने।
2020 के शुरू होने से पहले यह सुपरस्टार्स हैं जिनसे कंपनी को 2019 में बहुत फायदा हुआ या कह सकते हैं। ये हैं इस साल के 3 सबसे शानदार WWE सुपरस्टार्स।
ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार कीथ ली के बारे में 5 बातें जो आपको जाननी जरुरी है
#3 सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस के लिए साल 2018 भी बहुत अच्छा साबित हुआ था। रॉलिंस ने 2019 की शुरुआत रॉयल रंबल जीतने से की थी। उन्होंने रॉयल रंबल के आखिर में ब्रॉन स्ट्रोमैन को बाहर करके जीत दर्ज की थी। जिसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 35 में ब्रॉक लैसनर को हराया जिससे वह यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। हालांकि बाद में वह अपना टाइटल ब्रॉक के खिलाफ हार गए थे जब लैसनर ने मैच के दौरान अपना मनी इन द बैंक कैश-इन किया था।
समरस्लैम 2019 में सैथ ने द बीस्ट को हराकर वापस टाइटल अपने नाम किया। क्लैश ऑफ चैंपियंस में रॉलिंस ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर अपने टाइटल का बचाव किया। लेकिन उसके बाद उनकी द फीन्ड के साथ दुश्मनी शुरू हो गई। हैल इन ए सैल में इन दोनों का मुकाबला फैंस को पसंद नहीं आया। क्राउन ज्वेल में वह अपना टाइटल फीन्ड के खिलाफ हार गए।
सर्वाइवर सीरीज के बाद रॉ में उनकी दुश्मनी केविन ओवेंस से शुरू हो सकती है। उन्होंने 2019 में बहुत ही बढ़िया मुकाबले फैंस के सामने पेश किए हैं लेकिन फिर भी फैंस ने उन्हें इतना सपोर्ट नहीं किया है। TLC में उनका मुकाबला शायद केविन के साथ हो।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 ब्रॉक लैसनर

यह कहा जा सकता है कि ब्रॉक लैसनर ने जबसे WWE में वापसी की है 2019 उनके लिए सबसे अच्छा साल साबित हुआ है। लैसनर ने इस साल की शुरुआत यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में की थी और शायद वह साल के खत्म होने तक WWE चैंपियन ही बने रहेंगे।
लैसनर रेसलमेनिया में अपना टाइटल सैथ रॉलिंस के खिलाफ हार गए थे, लेकिन उन्होंने उसे वापस हासिल कर लिया था। समरस्लैम 2019 में यह दुश्मनी खत्म हुई जब सैथ ने ब्रॉक को हराकर टाइटल हासिल किया। उसके बाद कुछ समय तक ब्रॉक दिखाई नहीं दिए लेकिन जब वह वापस आए तो उन्होंने कोफी किंग्सटन को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज किया।
यह मुकाबला स्मैकडाउन के फॉक्स प्रीमियर वाले शो में हुआ जिसमें ब्रॉक जीत गए। उसके बाद उनकी दुश्मनी रे मिस्टीरियो और केन वैलासकेज़ के साथ चली। हाल ही में ब्रॉक ने सर्वाइवर सीरीज में मिस्टीरियो को हराकर अपने टाइटल का बचाव किया है। लैसनर ने इस साल कई बेहतरीन मुकाबले दिए जिसके कारण उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है।
#1 बैकी लिंच

बैकी लिंच साल की शुरुआत में रॉयल रंबल में अपना स्मैकडाउन विमेंस टाइटल असुका के खिलाफ हार गए थे। उसी रात उन्होंने लाना की जगह लेकर रॉयल रंबल जीता। लिंच ने 2019 में बहुत से रिकॉर्ड तोड़े हैं। वह पहली विमेन रेसलर हैं जिन्होंने रेसलमेनिया हैडलाइन मैच को जीता है। पहली बार किसी फ़ीमेल रेसलर ने एक ही साल में तीन पीपीवी के मेन इवेंट में हिस्सा लिया है।
लिंच ने रेसलमेनिया 35 में रोंडा राउज़ी और शार्लेट फ्लेयर के हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप दोनों जीती थी। रेसलमेनिया के बाद उनकी दुश्मनी नटालिया और साशा बैंक्स के साथ भी फैंस को काफी पसंद आई। हैल इन ए सैल में उन्होंने और साशा बैंक्स ने मिलकर मेन इवेंट किया, जिसमें बैकी जीती थीं।
वह पहली महिला रेसलर हैं जिनकी तस्वीर WWE वीडियो गेम के कवर पर है। इतनी सारी उपलब्धि के बाद कह सकते हैं कि बैकी लिंच साल 2019 की सबसे बड़ी रेसलर हैं।