5 शानदार लम्हें जो WWE में साल 2018 में देखने को मिले

Enter caption

जब आप सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी होते हैं तो आपको निरंतर कुछ ना कुछ ऐसा करते रहना होता है जिससे फैंस आपके साथ जुड़े रहे। अगर खेल से सम्बंधित मनोरंजन में कोई चीज़ एहमियत रखती है तो वो है फैंस का खुश रहना और इसके लिए कंपनी में मौजूद शीर्ष नेतृत्व से लेकर ज़मीनी स्तर तक के लोग पूरी जान लगा देते हैं।

Ad

WWE के लिहाज़ से ये साल भी बाकी सालों की तरह शानदार रहा जिसमें कई सारे हैरान करने वाले, ख़ुश करने वाले और भावुक करने वाले पल थे। बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसकी लोगों ने कल्पना तक नहीं की थी।

भले ही सभी शो की स्क्रिप्ट पहले से लिखी हुई होती है लेकिन फैंस के चहेते सुपरस्टार्स से जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज़ लोगों पर प्रभाव डालती है। और इसी लिए लोग खुद को अब तक WWE से जोड़े हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं साल 2018 के 5 यादगार लम्हें।


#5 हल्क होगन का वापस आना

youtube-cover
Ad

साल 2018 में WWE के सबसे यादगार लम्हों में से एक था हॉल ऑफ़ फेम सुपरस्टार हल्क होगन का वापस आना। 2015 में एक टेप, जिसमें विवादस्पद बातें थी, जिसके लीक होने के बाद हल्क होगन की इमेज पूरी तरह खराब होगी गयी थी और उन्हें कंपनी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

हल्क होगन उसके बाद केस भी जीत गए लेकिन उस हादसे की टीस अभी भी कहीं ना कहीं होगन के मन में थी। साथ ही WWE भी इस बात का फैसला नहीं कर पा रहा था कि क्या फैंस हल्क होगन को दोबारा रिंग में देखना चाहते हैं या नहीं।

कई बार माफ़ी मांगने के बाद और लगभग तीन साल तक अपनी इमेज सुधारने के बाद होगन ने आखिरकार इस साल हुए क्राउन ज्वेल में वापसी की और फैंस ने होगन को स्टैडिंग ओवेशन देकर अपने प्यार और समर्थन का इज़हार किया।

#4 राउडी हो गई राउजी

youtube-cover
Ad

रोंडा राउजी एक ऐसी सुपरस्टार हैं जोकि 2019 को बहुत हसरतों से देख रही होंगी क्योंकि इस साल में उनके पास पाने के लिए बहुत कुछ होगा। WrestleMania 34 में पहली बार रिंग में उतरने देने के बाद राउजी ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा और WWE को प्रभावित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा।

इसी साल जनवरी में रोंडा राउजी ने रॉयल रंबल के लिए WWE ज्वाइन की और WrestleMania 34 के दौरान रिंग में अपना डेब्यू किया। उन्होंने स्टेफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच का सामना करने के लिए कर्ट एंगल के साथ टीम बनायी।

इसके बाद राउजी ने मनी इन द बैंक में नाया जैक्स को हराया लेकिन एलेक्सा ब्लिस के हाथों राउजी को हार का सामना करना पड़ा। बहरहाल, समरस्लैम में एलेक्सा ब्लिस को सफलतापूर्वक हराने के बाद रोंडा राउजी अपनी पहली रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुईं और मौजूदा दौर में राउजी महिला डिवीज़न पर राज कर रही हैं।

#3 ब्रॉक लैसनर ने फिर हासिल की यूनिवर्सल चैंपियनशिप

youtube-cover
Ad

समरस्लैम में रोमन रेंस के हाथों यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद ब्रॉक लैसनर के लिए समय का चक्र मानो उल्टा घूम गया। क्राउन ज्वेल से पहले रोमन रेंस ने अपनी बीमारी के चलते WWE से आराम ले लिया और इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़े गए मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन को चारों खाने चित कर दिया।

लैसनर 2019 में UFC में वापस जाने का सोच रहे हैं और इसी वजह से वो लगातार WWE की तरफ से आलोचनाओं के हमले झेल रहे हैं। WWE रॉ मैनेजर कर्ट एंगल ने यहाँ तक कह दिया कि इस वजह से शायद ब्रॉक लैसनर को लंबे समय तक WWE में रीमैच नहीं मिलेगा।

रोमन रेंस के जाने के बाद WWE के लिए ब्रॉक लैसनर को वापस लाना एक मजबूरी हो गयी था। लैसनर ने भी अपनी वापसी के साथ पूरा न्याय किया जब यूनिवर्सल चैंपियनशिप का मैच लैसनर ने अपने ही चित-परिचित अंदाज़ में ब्रॉन स्ट्रोमैन को F-5 देकर खत्म किया।

#2 बैकी लिंच का खुद को 'द मैन' घोषित करना

youtube-cover
Ad

बैकी लिंच इस साल WWE की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बन गईं क्योंकि इस 31 वर्षीय रैसलर ने पिछले कुछ महीनों में एक बाद एक शानदार मैच लड़े और जीते। इतना ही नहीं, लिंच ने ना केवल रिंग के अंदर खुद में सुधार किया बल्कि माइक से भी उन्होंने कमाल किया।

जब लिंच ने शार्लेट फ्लेयर को हरा दिया उसके बाद से उन्होंने खुद को 'द मैन' बोलने का फैसला किया। पिछले कुछ महीनों में लिंच फैंस के दिलों पर छा गयी हैं।

#1 रोमन रेंस के लिए साथ आया WWE यूनिवर्स

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने फैंस को एक दिल तोड़ने वाली खबर सुनाई जब उन्होंने बताया कि पिछले 11 साल से वो ल्यूकीमिया से लड़ रहे हैं और बिमारी के वापस उभरने की वजह से उनको अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ WWE से कुछ समय के लिए आराम लेना पड़ेगा।

लगभग तीन साल तक रेंस ने WWE पर राज किया। विंस मैकमैहन उन्हें इसीलिए लाये थे ताकि वो कंपनी का बोज अपने कंधे पर उठा सके और गिरती रेटिंग्स को संभाल सकें। रेंस ने ऐसा किया भी। उन्होंने 4 रैसलमेनिया को मेन इवेंट किया, ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने और ब्रॉक लैसनर एवं एजे स्टाइल्स जैसे रैसलर्स का सामना किया।

रोमन रेंस के ये खबर सुनाने के बाद पूरा WWE यूनिवर्स एक साथ आ गया और ये दिखाई दिया कि रोमन रेंस WWE यूनिवर्स के साथ किस तरह का रिश्ता कायम करने में कामयाब हुए हैं। इसके बाद एक वीडियो भी आया जहां रॉ के सभी रैसलर्स साथ आये और उन्होंने रोमन रेंस की अच्छी सेहत की कामना की।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications