"WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन काफी अनुशासित इंसान हैं और उनके जैसा कोई नहीं बन सकता"

विंस मैकमैैहन(Vince McMahon)
विंस मैकमैैहन(Vince McMahon)

WWE को इस मुकाम तक लाने के लिए विंस मैकमैहन ने बहुत कुछ किया है। 75 साल की उम्र में भी उनका जुनून रेसलिंग के लिए कम नहीं हुआ है। हाल ही में ट्रिपल एच(Triple H) ने विंस मैकमैैहन(Vince McMahon) के डेली शेड्यूल के बारे में जानकारी दी कहा कि वो काफी अनुशासित हैं और उनके काम करने का तरीका सबसे अलग है। आपको बता दें कि WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन हैं और जो भी इस कंपनी में होता है वो उनकी मर्जी से होता है।

यह भी पढ़ें: जॉन सीना के ट्वीट पर रोमन रेंस के 'भाई' ने किया मजेदार कमेंट, जिसे देखकर आपको जरूर मजा आएगा

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने विंस मैकमैहन को लेकर कही बड़ी बात

हाल ही में जिम करते हुए विंस मैकमैहन का एक वीडियो वायरल हुआ था और ये काफी चर्चा का विषय बन गया था। Pardon My Take को दिए गए इंटरव्यू में ट्रिपल एच से इस वीडियो के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा,

यह भी पढ़ें: WrestleMania 37 में मैच ना मिलने पर निराश हुआ 35 साल का फेमस सुपरस्टार, WWE पर लगाए आरोप?

विंस मैकमैहन बहुत ही शानदार हैं। वो 75 साल के हैं लेकिन उनके जैसा काम करते हुए मैंने आजतक किसी को नहीं देखा। विंस की काम करने की नीति भी सभी से काफी अलग है। आज भी वो सबसे पहले ऑफिस में आते हैं और ये हमेशा से होता आ रहा है। वो राइटर्स के साथ लंबी-लंबी मीटिंग भी करते हैं। विंस मैकमैहन तब तक नहीं सोते हैं जब तक उनका काम नहीं हो जाता है। कभी कभी तो सुबह से लेकर रात के दो बजे तक वो काम करते हैं। अपने खाने को लेकर हमेशा वो सजग रहते हैं । एक तरह से कहा जाए तो विंस मशीन हैं। विंस मैकमैहन काफी अनुशासित इंसान है और काम से पहले उनके लिए कुछ नहीं है। विंस मैकमैहन का जैसा कोई नहीं बन सकता हैं उनके साथ लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी मुश्किल होगा। विंस मैकमैहन का 24/7 शेड्यूल रहता हैं।

youtube-cover

वैसे ये बात ट्रिपल एच ही नहीं बल्कि कई और भी दिग्गज पहले कर चुके हैं। विंस मैकमैहन को देखकर अभी भी नहीं लगता है कि वो काम से पीछे हटते होंगे। WWE में जो भी फैसले होते हैं तो विंस मैकमैहन की अनुमति से ही होते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links