Roman Reigns Return Possibility: Elimination Chamber अब WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। रोमन रेंस अभी चोट के कारण बाहर हैं और फैंस उन्हें जल्द वापसी करते हुए देखना चाहते हैं। उनकी वापसी कभी भी हो सकती है। कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें अगले इवेंट में वापस आना चाहिए, कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें इसके पहले वापसी करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को Elimination Chamber से पहले वापसी करनी चाहिए और 2 क्यों सीधा इवेंट में आना चाहिए।
2- WWE Elimination Chamber से पहले वापस आना चाहिए: सैथ रॉलिंस की हार का कारण बनने के लिए
Royal Rumble मैच से जब रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस बाहर हो गए थे, तब काफी कुछ देखने को मिला। सैथ ने गुस्से में आकर रोमन रेंस पर स्टॉम्प लगाया और फिर उन्हें स्टील स्टेप्स पर भी यह खतरनाक मूव दिया। इसी के चलते वो बुरी तरह चोटिल हो गए और एक्शन से दूर हो गए। रोमन जरूर इसी चीज का बदला लेना चाहेंगे। अगले Raw के एपिसोड में सैथ रॉलिंस का फिन बैलर के खिलाफ Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच है। इस मुकाबले के दौरान रोमन रेंस की वापसी होनी चाहिए। वो वापस आकर सैथ की हार का कारण बनकर उनसे बदला ले सकते हैं।
2- WWE Elimination Chamber में आना चाहिए: सीएम पंक से Royal Rumble में एलिमिनेशन का बदला लेने के लिए
रोमन रेंस और सीएम पंक आपस में एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। इसके बावजूद WarGames मैच में वो साथ आए थे। मेंस Royal Rumble मैच के दौरान सीएम पंक ने एक साथ सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को एलिमिनेट कर दिया था। रोमन इस चीज की उम्मीद नहीं कर रहे थे और यह बात उन्होंने पंक को उसी समय बताई थी। बेस्ट इन द वर्ल्ड के कारण रोमन का WrestleMania में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप का रीमैच पाने का सपना टूट गया। अब पंक Elimination Chamber मैच का हिस्सा हैं और रोमन रेंस को इसी बीच आकर दिग्गज पर हमला करके उनकी हार का कारण बनना चाहिए। यह एंगल सभी को हैरान कर जाएगा।
1- WWE Elimination Chamber से पहले वापस आना चाहिए: रोमन रेंस को देखने की फैंस उम्मीद नहीं कर रहे हैं
WWE ने रोमन रेंस के चोटिल होने का ऐलान किया और बताया कि वो अनिश्चितकाल के लिए बाहर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वो Elimination Chamber इवेंट में या उसके बाद वापसी करेंगे। इसी वजह से कोई उनके इसके पहले आने का इंतजार नहीं कर रहा है। WWE जरूर ही अपने फैंस को सरप्राइज करना चाहेगा। इसी वजह से असली ट्राइबल चीफ बड़े इवेंट के पहले किसी Raw या SmackDown में आ सकते हैं। जब रोमन का थीम सॉन्ग बजेगा, तो फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक होगी। रोमन का इस तरह का रिटर्न फैंस जरूर लंबे समय तक याद रखेंगे।
1- WWE Elimination Chamber में आना चाहिए: कोडी रोड्स को आकर सीधा चैलेंज करने के लिए
मेंस Elimination Chamber मैच के विजेता का सामना कोडी रोड्स से WrestleMania में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए होगा। इन सभी चीजों के बावजूद पहले भी देखा गया है कि WWE ने चैंपियन का कंटेंडर चुनने के बाद एक अन्य स्टार को जोड़कर मैच को ट्रिपल थ्रेट बनाया है। कुछ ऐसा ही WWE अब WrestleMania के लिए कर सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कोडी रोड्स Elimination Chamber इवेंट में अपने टाइटल को सोलो सिकोआ के खिलाफ दांव पर लगाएंगे। वो यहां रिटेन भी कर सकते हैं। इसके बाद रोमन की वापसी कराना सही विकल्प होगा। वो आकर कोडी को कंफ्रंट कर सकते हैं। इससे रोमन की टाइटल स्टोरीलाइन में जगह बन जाएगी और फैंस को यह बात पसंद आएगी।