पूर्व MMA चैंपियन की नहीं होगी UFC में वापसी, WWE WrestleMania में लड़ा था आखिरी मैच

Ankit
WWE
WWE

WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) कई सारे रेसलिंग दिग्गजों का आखिरी मैच बना है। WWE में कई रेसलर्स ने रेसलमेनिया (WrestleMania) से ही संन्यास लिया है। पिछले साल अंडरटेकर (Undertaker) को आखिरी बार देखा गया और फिर उन्होंने संन्यास लिया, जबकि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 36) में आखिरी मैच लड़ा था और तबसे ब्रेक पर है। इस लिस्ट में UFC की पूर्व चैंपियन रोंडा राउजी (Ronda Rousey) का नाम भी हैं जिन्होंने WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 35) में लड़ा था। माना जा रहा था कि उनकी UFC में वापसी हो सकती थी लेकिन खुद UFC के प्रेसिडेंट डैना वाइट (Dana White) इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37: 5 कारण जिनके आधार पर रैंडी ऑर्टन एवं ब्रे वायट को एक सिनेमैटिक मैच का हिस्सा नहीं होना चाहिए

डैना वाइट ने बताया कि रोंडा राउजी से उनकी बात हुई थी लेकिन उनका वापसी करने का मन नहीं है और वो UFC में नहीं आने वाली हैं। बता दें कि रोंडा राउजी को साल 2016 में अमांडा नूस ने हराया था जिसके बाद उन्होंने संन्यास लिया था।

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हाई स्कूल की तस्वीरें जिन्हें आपने नहीं देखा होगा और जरूर देखना चाहिए

रोंडा राउजी ने आखिरी बार टीवी पर WWE WrestleMania 35 में मैच लड़ा था। इस मैच में शार्लेट और बैकी लिंच भी थी। हार के बाद से रोंडा राउजी को WWE में नहीं देखा गया है। पॉल हेमन ने बताया था कि शायद रोंडा राउजी ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE NXT रेसलर्स जिन्हें WrestleMania 37 के बाद मेन रोस्टर में बुलाया जा सकता है

WWE में कई सारे MMA फाइटर हैं

ब्रॉक लैसनर, बॉबी लैश्ले, मैट रिडल और शायना बैजलर जैसे रेसलर्स MMA का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं सोन्या डेविल भी इस खेल में हाथ अजामा चुकी हैं। कई बार माना गया कि WWE को छोड़ रोंडा राउजी UFC में जाएंगी लेकिन अब साफ है कि उनकी वापसी नहीं होने वाली है। रोंडा राउजी का करियर WWE में अच्छा रहा लेकिन अब देखना होगा कि वो कब रिंग में उतरती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications