WWE दिग्गज अंडरटेकर ने Barstool's Pardon My Take पोडकास्ट में दस्तक दी। यहां अंडरटेकर ने अपनी WWE की स्ट्रीक के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अपने लिए WWE में थोड़े स्वार्थी हो गए थे। वो चाहते थे कि उनकी स्ट्रीक 25 या 26-0 तक जाए।ये भी पढ़ें-WWE दिग्गज अंडरटेकर ने अपनी लंबी एंट्रेंस का काफी मजेदार कारण बतायाअंडरटेकर ने कहा कि पहली बार जब उन्होंने इस फैसले को सुना तब वो चौंक गए थे। जिसके बाद उन्होंने विंस मैकमैहन से इस बार में दो बार बात की। जिसके बाद विंस ने कहा कि ब्रॉक लैसनर ही उनकी स्ट्रीक को खत्म करेंगे।मैं अपनी स्ट्रीक को 25, 26 तक लेकर जाना चाहता था। मैं एक शानदार रेसलिंग रिकॉर्ड बनाने का सोच रहा था। लेकिन बिजनेस, बिजनेस होता है। कभी आप ऊपर और कभी नीचे होते हैं। हालांकि मैंने अपनी स्ट्रीक को लेकर विंस से कई बार बात की थी। विंस ने कहा था कि अगर ब्रॉक लैसनर नहीं तो कौन तुम्हें हरा पाएगा। जिसके बाद मैंने कहा ठीक है। जिसके बाद हमने वहीं किया जो तय था।The Streak: one of the biggest things synonymous with @WrestleMania. @undertaker pic.twitter.com/NAByAcde4r— Pardon My Take (@PardonMyTake) May 20, 2020WWE दिग्गज अंडरटेकर ने और क्या क्या कहा?अपने पोडकास्ट के दौरान अंडरटेकर ने ये भी बताया कि उनके पास ब्रॉक लैसनर को हराने का सुझाव था। लेकिन रेसलमेनिया के लिए प्लान कुछ और बन रहा था और उनक स्ट्रीक टूटने वाली थी। अंडरटेकर ने बताया कि स्ट्रीक उनके लिए काफी अहम थी। जबकि बार बार वो विंस से बात कर रहे थे कि वो इस सुझाव के लिए तैयार है या नहीं।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो अंडरटेकर WWE में अपने नाम नहीं कर पाएस्ट्रीक टूटने के बाद अंडरटेकर को रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 33 में हराया ।हालांकि टेकर ने ब्रे वायट, शेन मैकमैहन, जॉन सीना और हाल ही में एजे स्टाइल्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स को रेसलमेनिया में हराया है। एजे स्टाइल्स को बोनयार्ड में दफन कर टेकर ने रेसलमेलिया की 25वीं जीत दर्ज की थी।The deed is done. Goodnight, @AJStylesOrg.#WrestleMania #BoneyardMatch #Undertaker pic.twitter.com/N3vUS0pUdW— WWE (@WWE) April 5, 2020अंडरटेकर ने रेसलमेनिया 36 में अपने पुराने अवतार में आकर बोनयार्ड मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था। इस मैच को कब्रिस्तान में शूट किया था। अंडरटेकर ने स्टाइल्स को दफन कर इस जबरदस्त मैच को जीत लिया था। इसके बाद से टेकर को WWE में नहीं देखा गया है। .ये भी पढ़ें: 8 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिनका लुक पूरी तरह बदल चुका है