रोमन रेंस और उनके नए प्रतिद्वंदी के बीच होगा कॉन्ट्रैक्ट साइन, WWE ने किया बड़े मैच का ऐलान

रोमन रेंस और एडम पीयर्स
रोमन रेंस और एडम पीयर्स

रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2021 में रोमन रेंस(Roman Reigns) का मुकाबला एडम पीयर्स(Adam Pearce) के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इसस पहले इस हफ्ते स्मैकडाउन(SmackDown) में दोनोें के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। WWE ने रोमन रेंस के इस सैगमेंट का ऐलान ट्विटर पर किया।

ये भी पढ़े: WWE इतिहास में हुए 6 विशालकाय रेसलर्स जो फैंस के मन में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे

WWE ने रोमन रेंस के सैगमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान

पिछले हफ्ते एडम पीयर्स ने गौंटलेट मैच जीतकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि इस जीत में रोमन रेंस ने उनकी मदद की थी। ये गौंटलेट मैच रोमन रेंस के अगले प्रतिद्वंदी के लिए रखा गया था। एडम पीयर्स को रोमन रेंस के खिलाफ मैच का अब मौका मिला है। इस हफ्ते दोनों कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे और इसके बाद मैच ऑफिशियल हो जाएगा।

पिछले हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस और जे उसो ने नाकामुरा को बुरी तरह पीटा था। एडम पीयर्स के साथ गौंटलेट मैच में अंतिम सुपरस्टार वो ही बचे थे। रोमन रेंस और जे उसो ने नाकामुरा को इतना मारा की वो उठ नहीं पाए। इसके बाद एडम पीयर्स ने उन्हें पिन कर के ये मैच जीत लिया था। हालांकि अभी कई रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ रही है कि एडम पीयर्स की जगह केविन ओवेंस भी आ सकते हैं।

अगर सब कुछ ठीक रहा और एडम पीयर्स लड़ते हैं तो वो फिर 2014 के बाद पहली बार रिंग में मैच लड़ेंगे। एडम पीयर्स को रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी बनाकर वैसे भी WWE ने सभी को चौंका दिया। ये चीज किसी ने सोची नहीं थी।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस से लड़ चुके 129 किलो के सुपरस्टार ने बताया कि वो WWE में फ्यूचर में क्या बनना चाहते हैं

रोमन रेंस और एडम पीयर्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन तो होगा ही इसके अलावा WWE ने एक और बड़े मैच का ऐलान किया है। किंग कॉर्बिन का मुकाबला रे मिस्टीरियो के साथ होगा। ये भी बड़ा मुकाबला इस शो में होगा।

इस बार ब्लू ब्रांड का एपिसोड अब शानदार होने वाला है। खासतौर पर रोमन रेंस और एडम पीयर्स के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी हुई है। इस सैगमेंट में कुछ भी हो सकता है। क्या एडम पीयर्स की जगह केविन ओवेंस अगले प्रतिद्वंदी रोमन रेंस के होंगे?ये भी बड़ा सवाल है। या फिर एडम पीयर्स ही रोमन रेंस को चुनौती देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links