WWE SummerSlam 2024 के लिए Seth Rollins के संभावित प्रतिद्वंदी का नाम आया सामने, 2 मौजूदा दुश्मनों के खिलाफ होगी टक्कर?

WWE
क्या WWE SummerSlam में बड़े मैच का हिस्सा होंगे सैथ रॉलिंस? (Photo: WWE.com)

Seth Rollins Potential Summerslam Opponent: WWE में SummerSlam 2024 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। WWE स्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के प्लान को लेकर भी अब बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

Money in the Bank में पिछले हफ्ते रॉलिंस के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने का मौका था लेकिन सब गड़बड़ हो गई। प्रीस्ट और सैथ के मैच में आकर ड्रू मैकइंटायर ने मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया। इस दौरान सीएम पंक ने आकर मैकइंटायर के ऊपर अटैक कर दिया था। इसका फायदा प्रीस्ट को मिला और उन्होंने अपना टाइटल रिटेन कर लिया।

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रॉलिंस और पंक का आमना-सामना हुआ। रॉलिंस ने पंक को उनके बिजनेस में दखल देने का विरोध किया। सैथ ने इस दौरान पंक को खतरनाक धमकी भी दी। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैथ के कैरेक्टर में बदलाव हो सकता है। वो बहुत जल्द हील के रूप में दिख सकते हैं।

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस को SummerSlam 2024 से पहले पंक और ड्रू की राइवलरी में शामिल किया जाएगा। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि SummerSlam 2024 में ट्रिपल थ्रेट मैच होगा या नहीं। रिपोर्ट पर नज़र डालें तो लग रहा है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रॉलिंस का मुकाबला पंक और ड्रू से हो सकता है।

WWE Raw में नज़र आएंगे ड्रू मैकइंटायर

वैसे अभी के मोमेंटम को देखते हुए लग रहा है कि SummerSlam 2024 में ट्रिपल थ्रेट मैच फैंस को देखने को मिल सकता है। अगले हफ्ते Raw के एपिसोड पर सभी की नजरें होंगी। ड्रू शो में वापसी करेंगे। उन्हें Money in the Bank के बाद बवाल मचाने के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। ड्रू अगले हफ्ते शो में आएंगे तो कुछ ना कुछ नया जरूर देखने को मिलेगा। उनका सामना पंक और रॉलिंस से हो सकता है।

ड्रू और पंक की राइवलरी लंबे समय से चल रही है। पंक ने अभी तक मैकइंटायर को भारी नुकसान पहुंचाया है। इन दोनों के बीच मुकाबले का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। अगर इसमें रॉलिंस भी शामिल हो जाएंगे तो मजा आएगा। इसके बाद फैंस को SummerSlam 2024 में बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now