WWE सुपरस्टार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के किरदार में 3:16 का महत्व और रेसलिंग में इसका प्रभाव

WWE सुपरस्टार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और बैकी लिंच
WWE सुपरस्टार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और बैकी लिंच

WWE सुपरस्टार स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन एक हॉल ऑफ फेमर हैं और इन्होने अपने करियर में ऐसे कई काम किए हैं जिनके लिए फैंस इन्हें बेहद पसंद करते हैं। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के किरदार में कई चीजें शामिल थीं जिसमें बियर पीना, विंस मैकमैहन को स्टनर देना एवं व्हाट शब्द का इस्तेमाल करना शामिल है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से ड्रू मैकइंटायर को WrestleMania में WWE चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन में शामिल नहीं होना चाहिए

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और विंस मैकमैहन ने अपनी कहानी से WWE को विरोधियों के खिलाफ बढ़त दिलाई। ये वो दौर था जब कई कंपनियाँ एक साथ काम कर रही थीं और विंस की कंपनी में कई रेसलर्स इनकी विरोधी कंपनी WCW से आए थे। इनमें स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन भी शामिल थ। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि 3:16 इतना बड़ा और महत्वपूर्ण कैसे बन गया और इसके पीछे की कहानी क्या है। इस आर्टिकल में हम आपको उसके बारे में बताने वाले हैं।

youtube-cover
Ad

ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में नहीं जाना चाहिए था और 2 जिन्हें जाने की सख्त जरूरत है

WWE के सबसे मशहूर शब्द 3:16 की कहानी

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और जेक द स्नेक रॉबर्ट्स के बीच King of The Ring 1996 टूर्नामेंट का फाइनल हो रहा था और उससे पहले ऑस्टिन को ये जानकारी मिली कि रॉबर्ट्स ने उनको लेकर एक प्रोमो कट किया है जिसमें जेक ने बाइबल के प्रसिद्ध जॉन 3:16 वर्स का जिक्र किया है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो कंपनी से रिलीज की रिक्वेस्ट कर चुके हैं

इसको सुनने के बाद ऑस्टिन ने अपना मन बना लिया कि वो अपने प्रोमो में जॉन 3:16 शब्द का इस्तेमाल जरूर करेंगे। स्टोन कोल्ड ने इसका इस्तेमाल तब किया जब वो टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब हो गए। ऑस्टिन ने ये कई बार कहा है कि वो क्रिश्चियनिटी में विश्वास करते हैं और वो इस प्रोमो के माध्यम से धर्म का अपमान नहीं करना चाह रहे थे (हम भी ये बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी एवं इस आर्टिकल का लेखक किसी भी प्रकार से किसी की भी धार्मिक भावनाओं का अपमान नहीं करना चाहते हैं)।

उन्होंने बताया कि ऑस्टिन 3:16 का प्रोमो पहले से निर्धारित नहीं था पर हम सब जानते हैं कि ये एक ऐसा शब्द बन गया है जिसे फैंस आज भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि खुद रेसलर्स भी इस आइकॉनिक प्रोमो की नकल उतारने की कोशिश करते हैं। आप नीचे दिए गए वीडियो में ये देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE छोड़ने के बाद सुपरस्टार्स की हैरान करने वाली नौकरियाँ

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications