WWE इतिहास के 5 सबसे शानदार एंट्रेंस थीम सॉन्ग

WWE के सबसे बेहतरीन एंट्रेंस सॉन्ग
WWE के सबसे बेहतरीन एंट्रेंस सॉन्ग

एंट्रेंस थीम सॉन्ग किसी प्रोफेशनल रेसलर को बहुत बड़ा सुपरस्टार बनाने में मदद करते हैं। कई WWE सुपरस्टार्स को उनके एंट्रेंस म्यूजिक के कारण भी महान सुपरस्टार्स होने का दर्जा प्राप्त हुआ है।

द रॉक के 'Electrifying' की बात करें या अंडरटेकर के 'Rest in peace' की। इनके अलावा ऐसे कई एंट्रेंस म्यूजिक सॉन्ग रहे हैं जिन्हें सुनते ही क्राउड जैसे पागल हो जाता है। फैंस उन आइकॉनिक थीम सॉन्ग से जबरदस्त तरीके से चीयर करते हैं।

क्राउड पहले 1-2 सेकंडों में ही पहचान लेता है कि कौन सा सुपरस्टार एंट्री लेने वाला है और हील या बेबीफेस किरदार के अनुसार उन सुपरस्टार्स को प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिनका ब्रॉक लैसनर के साथ मैच कभी नहीं हुआ

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक और सबसे लोकप्रिय एंट्रेंस थीम्स से अवगत कराने वाले हैं, जिन्हें सुनते ही फैंस गदगद हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना का 'The Time is Now'

youtube-cover

WWE ने काफी संख्या में प्रो रेसलर्स को प्रो रेसलिंग की दुनिया के सबसे सफल और लोकप्रिय स्टार्स में शामिल करवाया है। इन्हीं में से एक नाम 16 बार के WWE चैंपियन जॉन सीना का भी है जो अपने करियर में कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा बन चुके हैं।

मौजूदा समय में जॉन सीना अक्सर युवा स्टार्स को पुश दिलाने में मदद करते नजर आते हैं। उन्होंने 'The Time is Now' को साल 2005 में ऑफिशियल तौर पर अपना एंट्रेंस सॉन्ग बनाया था और तभी से इसी थीम पर एंट्री लेते आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

उनके थीम सॉन्ग के शुरू होते ही क्राउड में एक अलग ऊर्जा जन्म ले उठती है और चारों ओर से फैंस उन्हें चीयर कर रहे होते हैं। साथ ही उनका एंट्री लेने का तरीका भी फैंस के मजे को दोगुना कर देता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

ब्रॉक लैसनर का 'Next Big Thing'

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर को WWE इतिहास के सबसे बेहतरीन इन रिंग परफ़ॉर्मर्स में से एक माना जाता है। अपने करियर में लैसनर अधिकांश समय पर एक हील सुपरस्टार की भूमिका निभाते आए हैं।

बड़े विलन सुपरस्टार होते हुए भी जब भी उनका एंट्रेंस सॉन्ग 'Next Big Thing' बजता है तो फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक होती है। साल 2012 में उनकी वापसी को WWE इतिहास की सबसे धमाकेदार वापसियों में से एक माना जाता है और फैंस भी उनके थीम सॉन्ग को सुनकर झूम उठे थे।

द रॉक का 'Electrifying'

youtube-cover

द रॉक आज हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बन चुके हैं, लेकिन एक समय था जब उन्होंने एटीट्यूड एरा के समय WWE को WCW पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

रेसलमेनिया 27 के होस्ट के रूप में जब उनकी वापसी हुई थी, तो उन्हें फैंस से गज़ब का रिस्पांस प्राप्त हुआ था। उनके म्यूजिक के बजने के क्षण भर में ही पूरा एरीना द पीपल्स चैंपियन को जबरदस्त तरीके से चीयर कर रहा था।

द अंडरटेकर का 'Rest in Peace'

youtube-cover

द अंडरटेकर का द डेड मैन अवतार ही है जिसने उन्हें 'Rest in Peace' जैसा आइकॉनिक एंट्री सॉन्ग दिया है। अक्सर अंडरटेकर की एंट्री को उम्मीद से काफी लंबा खींच दिया जाता है, लेकिन फैंस उनके थीम सॉन्ग से कभी ऊबे नहीं हैं।

अंडरटेकर के कारण ही डार्क एंट्रेंस म्यूजिक का ट्रेंड शुरू हुआ। मौजूदा समय में द फीन्ड और एलिस्टर ब्लैक जैसे बड़े सुपरस्टार्स का कैरेक्टर डार्क थीम पर आधारित है और कहीं ना कहीं उन्हें द डेड मैन से ही प्रेरणा मिली है।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का 'Glass Shatters'

youtube-cover

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने में दिए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके थीम सॉन्ग का नाम 'Glass Shatters' है, जिसे सुन आज भी फैंस झूम उठते हैं।

वैसे तो ऑस्टिन साल 2003 में ही रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन अब भी जब वो किसी शो में नजर आते हैं तो उनका थीम सॉन्ग ही उस मोमेंट को यादगार बना देता है।

Quick Links