2 अच्छी चीज़ें जो WWE Bash in Berlin 2024 में देखने को मिलीं और 2 जो बहुत बुरी रहीं

WWE
जानिए WWE Bash in Berlin में क्या अच्छा रहा और क्या बुरा? (Photo: WWE.com)

WWE Bash in Berlin Best And Worst (31 August 2024): WWE Bash in Berlin का सफल समापन जर्मनी की धरती पर हो गया है। शो में पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले। जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने चैंपियनशिप जीती। मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन और गुंथर ने अच्छा मैच देकर सभी का दिल जीता। हालांकि, कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का सामना भी करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

Ad

#1 WWE Bash in Berlin की अच्छी बात: सभी मैचों में तगड़ा एक्शन

Ad

Bash in Berlin में फैंस को पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले। अगर इस शो में कुल मिलाकर कोई चीज सही हुई तो वो एक्शन था। सभी मैच सफल रहे। गुंथर और रैंडी ऑर्टन की तारीफ जरूर होनी चाहिए। उन्होंने मेन इवेंट में जो मैच लड़ा वो बहुत ही काबिलेतारीफ है।

जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने अच्छा काम किया। सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर ने भी मुकाबला जीतने के लिए सारी हदें पार की। तगड़े एक्शन और मनोरंजन के लिए इवेंट में मौजूद सभी स्टार्स की तारीफ की जानी चाहिए।

#1 बुरी बात: WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस का हील टर्न नहीं होना

Ad

Bash in Berlin में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की। दोनों दोस्तों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला। अंत में कोडी ने अपना टाइटल धमाकेदार अंदाज में रिटेन किया।

मुकाबले से पहले सभी को उम्मीद थी कि कोडी के ऊपर ओवेंस हील टर्न लेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ये थोड़ा निराश कर देने वाली चीज शो में देखने को मिली। अगर केविन कुछ बवाल मचाते तो फैंस का उत्साह और बढ़ जाता।

#2 WWE Bash in Berlin 2024 की अच्छी बात: सीएम पंक की जीत

Ad

Bash in Berlin में सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच स्ट्रैप मैच हुआ। दोनों स्टार्स ने उम्मीद से बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया। पंक ने अंत में जीत हासिल की और ये अच्छी बात रही। अगर उन्हें हार मिलती तो फैंस के साथ-साथ उनका भी मनोबल नीचे गिर जाता।

पंक की जीत से अब राइवलरी बराबरी पर आ गई है। दोनों स्टार्स ने एक-एक मुकाबला जीत लिया है। अब WWE द्वारा आगे जाकर तीसरे और अंतिम मैच को अलग तरह से बुक किया जा सकता है। सीएम को अपना आत्मविश्वास वापस लाने के Bash in Berlin में मुकाबला जीतना जरूरी था।

#2 बुरी बात: WWE Bash in Berlin में कोई सरप्राइज ना मिलना

Ad

Bash in Berlin का क्राउड बहुत ही लाजवाब था। सोचिए कंपनी द्वारा कोई बड़ा सरप्राइज दिया जाता तो कितना मजा आता। फैंस की खुशी दोगुनी हो जाती। WWE ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और ये बुरी चीज देखने को मिली।

शो में किसी की वापसी या किसी दिग्गज की चौंकाने वाली एंट्री होनी चाहिए थी। WWE यूनिवर्स को इससे निराशा जरूर हुई होगी। ट्रिपल एच को इस तरह का प्लान जरूर तैयार करना चाहिए था। ऐसा होता तो फिर फ्यूचर में जर्मनी के फैंस इवेंट के लिए और उत्साहित रहते।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications