WWE 2020 Slammy Awards का आयोजन हो गया है। साल के सबसे बड़े WWE इवेंट को होस्ट मौजूदा 24*7 चैंपियन आर ट्रुथ थे। इस बार काफी चौंकाने वाले नाम यहां पर सामने आए है। मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर को यहां दो अवॉर्ड मिले। इस साल अभी तक उनका जलवा रहा है।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो TLC 2020 के बाद ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैंWWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने कही बड़ी बातWWE Slammy Award में इस बार ड्रू मैकइंटायर छा गए हैं। हालांकि सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि रोमन रेंस को कोई अवॉर्ड नहीं मिला। ड्रू मैकइंटायर को दो अवॉर्ड मिले। WWE मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड और ओवरऑल सुपरस्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड उन्हें मिला। ड्रूू मैकइंटायर ने काफी खुशी ट्वीट कर इसे लेकर जताई है।What a year. First British Royal Rumble winner. 2x WWE Champion. First-ever British WWE Champion. A chance to lead from the front in these uncertain times & now 2x #SLAMMY winner for male Superstar & Overall Superstar of the Year. We do it for you. Thank you all, genuinely ❤️ pic.twitter.com/NfbxEWqQm9— Drew McIntyre (@DMcIntyreWWE) December 23, 2020ड्रू मैकइंटायर के लिए साल 2020 किसी सपने से कम नहीं रहा है। उन्होंने रेसलिंग में जो भी सपने सोचे होंगे वो बहुत सारे इस साल पूरे हो गए। ये साल पूरी तरह उनके नाम रहा है। इस साल की शुरूआत में रॉयल रंबल उन्होंने जीता। इसमें दिग्गज ब्रॉक लैसनर को उन्होंने एलिमिनेट किया। इसके बाद रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैंलेज किया था।ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"रेसलमेनिया 36 में ब्रॉक लैसनर को बहुत ही आसानी से ड्रू मैकइंटायर ने हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती। इसके बाद उनका ये चैंपियनशिप रन शानदार रहा। अभी भी वो WWE चैंपियन बने हुए हैं। इस साल काफी प्रभावित मैकइंटायर ने किया है। उन्होंने बहुत ही शानदार मैच अपने फैंस को दिए है। हां एक चीज उनके साथ गलत रही कि इस चैंपियनशिप रन के दौरान एरीना में फैंस मौजूद नहीं रहे। अगर फैंस रहते तो फिर तो मैकइंटायर और भी ज्यादा छा जाते। फिलहाल इस काम का अवॉर्ड भी उन्हें मिला है। इस बात को लेकर खुद मैकइंटायर ने खुशी प्रकट की। अभी अगले साल मैकइंटायर के लिए WWE ने बहुत प्लान तैयार किए है। कुछ ही दिनों बाद रॉयल रंबल होगा और उसमें भी उनका इस बार बड़ा मैच देखने को मिल सकता है। रेसलमेनिया 37 में भी मैकइंटायर के ऊपर सभी की नजरें इस बार होंगी।ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासा