WWE के 3 रियल लाइफ कपल जो वर्ल्ड चैंपियंस रह चुके हैं

सेबल और ब्रॉक लैसनर
सेबल और ब्रॉक लैसनर

साल दर साल डब्लू डब्लू ई (WWE) रोस्टर में शामिल होने वाले सुपरस्टार्स की संख्या बढ़ती रही है। एक ये भी कारण है जो WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाती है। इस बीच ऐसे कई कपल रहे हैं जिन्होंने एकसाथ WWE में काम किया है।

मेंस सुपरस्टार्स हों या विमेंस सुपरस्टार्स, वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना हर किसी का होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम WWE में काम कर चुके ऐसे कपल्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 मैच जिनमें ब्रॉक लैसनर को हार मिलनी चाहिए थी

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन रह चुके हैं WWE में चैंपियन

स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच
स्टैफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच

ट्रिपल एच (Triple H) और स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie Mcmahon) की शादी साल 2003 में हुई थी। एक तरफ द गेम हैं जो कुल 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और अभी भी एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार की भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं।

वहीं स्टैफनी ने 1999 में अपना इन रिंग डेब्यू किया और साल 2000 के एक स्मैकडाउन एपिसोड में वो जैकलीन को हराकर WWE विमेंस चैंपियन बनीं, जो उनका पहला और आखिरी WWE वर्ल्ड टाइटल रहा।

ब्रॉक लैसनर और सेबल

ब्रॉक लैसनर अपनी पत्नी सेबल के साथ
ब्रॉक लैसनर अपनी पत्नी सेबल के साथ

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और सेबल 2006 में शादी के बंधन में बंधे थे। लैसनर सालों से WWE के साथ जुड़े रहे हैं और कुल 8 बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

वहीं उनकी पत्नी सेबल ने 1996 में अपना डेब्यू किया था और कुछ ही समय में उन्होंने अच्छी लोकप्रियता भी प्राप्त कर ली थी। उन्होंने सर्वाइवर सीरीज 1998 में जैकलीन को हराकर अपना पहला और आखिरी WWE टाइटल जीता था।

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सबसे अमीर सुपरस्टार्स

अंडरटेकर और मिशेल मैककूल WWE में साथ काम कर चुके हैं

अंडरटेकर और मिशेल मैककूल
अंडरटेकर और मिशेल मैककूल

अंडरटेकर ने हाल ही में अपने 3 दशकों से भी लंबे करियर को अंतिम रूप दिया है। द डेड मैन WWE में कई ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं जिन्हें तोड़ पाना लगभग असंभव है और वो अपने करियर में कुल 7 बार वर्ल्ड चैंपियन बने।

मिशेल मैककूल उनकी तीसरी पत्नी हैं और इनकी शादी साल 2010 में शादी हुई थी। उन्होंने अपना मेन रोस्टर डेब्यू 2006 में किया था और उन्हें सबसे पहली WWE डीवाज़ चैंपियन होने का गौरव हासिल है। इसके अलावा वो 2009 में WWE विमेंस चैंपियन भी बनी थीं।

ये भी पढ़ें: 6 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत कम उम्र में रिटायर हुए