हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। WWE ने इस इवेंट के लिए बड़े मैचों का ऐलान किया है। फैंस की उम्मीदें शो को लेकर काफी ज्यादा है। WWE के पिछले कुछ इवेंट्स काफी शानदार रहे हैं। इस वजह से WWE को Hell in a Cell को भी बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी। Hell in a Cell 2021 में कई सारे टाइटल और नॉन-टाइटल मैचों का आयोजन किया जाने वाला है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell 2021 प्रीव्यू: दिग्गजों के बीच होगा धमाकेदार मैच, फेमस सुपरस्टार हारेगा चैंपियनशिप?इस इवेंट में दो Hell in a Cell मैच भी देखने को मिलेंगे। एक मुकाबला Raw से रहेंगे जबकि दूसरा SmackDown से रहने वाला है। इस इवेंट में होने वाले मैचों की जानकारी सभी प्रशंसकों को होगी। Hell in a Cell 2021 के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जो काफी कम लोगों को पता होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम Hell in a Cell 2021 से जुड़ी 4 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जिनके बारे में शायद ही फैंस जानते होंगे।4 - बॉबी लैश्ले ने कभी WWE Hell in a Cell मैच नहीं लड़ा है View this post on Instagram A post shared by Bobby Lashley (@bobbylashley)बॉबी लैश्ले मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उनका WWE में पहला रन उतना खास नहीं था। इसके बावजूद 2018 में वापसी के बाद उन्होंने जरूर सभी प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वो दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बने थे।ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell में WWE चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगाकुछ महीने पहले वो WWE चैंपियन बने थे। खैर, वो अपने करियर में कभी भी Hell in a Cell मैच का हिस्सा नहीं बने हैं। वो पहली बार इस मुकाबले में उतरेंगे और यहां पर अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। ऐसे में मैच जरूर ही खास रहेगा और उन्हें थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!