''WWE दिग्गज आज जिंदा होता ...तो ब्रॉक लैसनर पर  बहुत गर्व करता''

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

WWE के पूर्व चैंपियन जेबीएल ने हाल ही में UnSKripted जो क्रिस फेदरस्टोन का शो है उसमें दस्तक दी। इस दौरान WWE के पूर्व चैंपियन ने बताया कि उन्होंने लैसनर के साथ किस तरह का वक्त बिताया और कैसा रहा उनके साथ उनका सफर। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि WWE दिग्गजों की ब्रॉक लैसनर काफी इज्जत करते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन को यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को मैच के लिए चैलेंज करना चाहिए

Ad
हम लोगों ने काफी मस्ती और अच्छा पल गुजारा है। ब्रॉक लैसनर कर्ट हैनिंग की काफी इज्जत करते हैँ। कर्ट हैनिंग ने मेरे किरदार को ब्रेक करने के लिए काफी मदद की। मैं, कर्ट का अच्छा दोस्त था। इसलिए मैंने ब्रॉक लैसनर के साथ काफी ट्रेवल किया था।

WWE दिग्गज कर्ट हैनिंग और ब्रॉक लैसनर दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे

ब्रॉक लैसनर के दिल में कर्ट हैनिंग के लिए काफी ज्यादा प्यार आज भी है । ब्रॉक लैसनर के साथ WWE दिग्गज ने काफी वक्त एक दूसरे को दिया था। उन दोनों को एक साथ कैमरे पर देखा गया था। बता दें कि कर्ट हैनिंग फरवरी 2003 में दुनिया को अलविदा बोल दिया था। इसके कुछ वक्त बाद ब्रॉक लैसनर पहली बार रेसलमेनिया को हेडलाइन करने वाले थे। WWE के ब्रॉक लैसनर के एक बड़े सुपरस्टार बनकर सामनेआए। ब्रॉक लैसनर की इस कामयाबी को अगर कर्ट देखते तो काफी गर्व महसूस करते ।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार जो असल जिंदगी में ब्रॉक लैसनर के दुश्मन रहे हैं

WWE में ब्रॉक लैसनर ने डेब्यू के बाद द रॉक, अंडरटेकर, हल्क होगन और गोल्डबर्ग के खिलाफ फ्यूड किया और फैंस के दिलों पर राज किया। इसके अलावा कर्ट एंगल और एडी गुरोरो के खिलाफ लैसनर के मुकाबलों को आज भी याद किया जाता है। WWE में कुथ साल काम करने के बाद उन्होंने MMA का रुख किया और लगभग 8 सालों बाद उन्होंने फिर से WWE में वापसी की।

ये भी पढ़ें;- 5 मौके जब मैच के दौरान WWE सुपरस्टार्स के बीच विवाद देखने को मिला

ब्रॉक लैसनर के WWE के दूसरे रन में जॉन सीना, ट्रिपल एच, अंडरटेकर, रोमन रेंस, गोल्डबर्ग, सैथ रॉलिंस उनका शिकार बने। लैसनर एक मात्र ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने तीन बार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स और वो किन बॉलीवुड फिल्मों में अपने रोल से तहलका मचा सकते थे

ब्रॉक लैसनर को आखिरी बार रेसलमेनिया 36 में देखा गया था जिसमें उन्हें ड्रू मैकइंटायर ने हरा दिया था। ब्रॉक लैसनर की वापसी WWE में कब होगी इसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। कई अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि विंस मैकमैहन अब लैसनर को रेसलमेनिया 37 के टाइम पर वापस लाएंगे।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications