WWE दिग्गज Brock Lesnar और पूर्व चैंपियन की UFC में वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए बुरी खबर?

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और एक अन्य दिग्गज की UFC में वापसी पर अपडेट
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और एक अन्य दिग्गज की UFC में वापसी पर अपडेट

Brock Lesnar & Ronda Rousey: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के UFC में जाने की अफवाहें काफी समय से हैं। लैसनर और राउजी दोनों ने SummerSlam 2023 में अपना आखिरी मैच लड़ा था। इसके बाद से वो एक्शन से दूर हैं। इसी कारण फैंस के मन में उनकी UFC में दोबारा वापसी को लेकर सवाल है। अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।

UFC प्रेसिडेंट डैना वाइट ने Sports Illustrated को हाल ही में इंटरव्यू दिया। उन्होंने यहां UFC 297, UFC 298 और UFC 299 के मेन इवेंट्स का ऐलान किया। इसी बीच उनसे ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी की UFC में वापसी की संभावना पर सवाल किया गया। इसपर उन्होंने बताया,

“मुझे पता है कि लोग यह सवाल क्यों करते हैं। मुझे यह चीज़ अच्छी लगती है कि लोग उन्हें (ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी) इस तरह से पसंद करते हैं। मुझे भी वो दोनों काफी ज्यादा पसंद हैं लेकिन वो UFC 300 के लिए किसी भी हालत में वापस नहीं आ रहे।”

Dana White ने WWE दिग्गज Ronda Rousey को महान एथलीट बताया

रोंडा राउजी अपनी विरोधियों को UFC में धराशाई करने के लिए जानी जाती थीं लेकिन होली होल्म के खिलाफ वो कुछ सेकेंड्स में हार गई थीं। इसके बाद वो कभी दोबारा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं और फिर UFC छोड़कर WWE का हिस्सा बन गईं। डैना वाइट ने रोंडा राउजी को महान एथलीट्स में से एक बताया और कहा,

“मुझे रोंडा राउजी काफी ज्यादा पसंद हैं। मैंने जिन-जिन एथलीट्स के साथ काम किया है, वो उन सभी में सबसे महान लोगों में से एक हैं। वो दिग्गज हैं और महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत हैं। वो UFC जैसी जगह के लिए काफी शानदार व्यक्ति हैं।"

यह देखना रोचक रहेगा कि ब्रॉक लैसनर और रोंडा राउजी कभी UFC में दोबारा वापसी करते हैं, या नहीं। अभी के लिए उनकी वापसी की अफवाहों का डैना वाइट ने खंडन कर दिया है। यह फैंस के लिए बुरी खबर है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रॉक लैसनर अब सीधा 2024 में वापसी कर सकते हैं। वो किसी बड़े शो में अपीयरेंस देकर चौंका सकते हैं।

रोंडा राउजी ने SummerSlam 2023 के बाद पूरी तरह से WWE को अलविदा कह दिया। उन्होंने हाल ही में इंडिपेंडेंट प्रमोशन में इन-रिंग डेब्यू किया था। वो इसी तरह से अपने करियर को आगे बढ़ा सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications