WWE न्यूज़: बैकी लिंच ने सैथ रॉलिंस के साथ रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात 

Enter caption

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच बहुत लंबे समय से चर्चा में थे, लेकिन दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने रिलेशन के बारे में बताया। हाल ही में बैकी लिंच की बेथ फीनिक्स से ट्विटर पर भिड़ंत हो गयी थीं, इस दौरान बैकी लिंच ने उनके और सैथ रॉलिंस के बारे में बात की थीं। जिसके कुछ समय बाद सैथ रॉलिंस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के द्वारा अपने रिलेशन पर मोहर लगाई थी।

WWE के यूरोपियन टूर के दौरान बैकी लिंच का इंटरव्यू लिया गया था जिसमें उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ अपने रिलेशन के बारे में बात की। दोनों ही सुपरस्टार्स ने रैसलमेनिया 35 में चैंपियनशिप जीती और फिलहाल उनके पास कंपनी की टॉप चैंपियनशिप भी है।

बैकी लिंच ने यूरोपियन टूर के दौरान रेडियो फ्राईबर्ग को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने सैथ रॉलिंस के बारे में बात की और दोनों के साथ में सफर के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें:- WWE Money in the Bank 2019: शो से पहले सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी

उन्होंने बताया कि सैथ और वह 5 से 6 सालों से एक साथ है, लेकिन वह उस समय अच्छे दोस्त थे। दोनों ही एक समय पर एक साथ सिंगल थे, लेकिन हर चीज दूसरी चीज से जुड़ी हुई रहती है। कुछ समय बाद उन दोनों ने साथ आने का फैसला किया।

youtube-cover

मनी इन द बैंक में बैकी लिंच अपनी रॉ और स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी। वह इस दौरान रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए लेसी इवान्स के साथ मैच लड़ेंगी वहीं स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट के खिलाफ मुकाबला करेंगी।

MITB में सैथ रॉलिंस का मैच एजे स्टाइल्स के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। देखना रोचक होगा कि दोनों अपनी चैंपियनशिप का बचाव कर पाते है या नहीं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं