WWE को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के मैच पर दिग्गज हुआ गुस्सा, रोमन रेंस की बहन का बना भद्दा मजाक

WWE में दिनभर की सभी प्रमुख खबरें

WWE में ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग के मैच को जॉन सीना के पिता ने बताया बकवास

जॉन सीना सीनियार (John Cena Sr) ने WWE और गोल्डबर्ग (Goldberg) पर गुस्सा जताते हुए कहा है कि जिस तरह उन्हें WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2016) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ बुक किया था वो उन्हें बिल्कुल पंसद नहीं आया था। उस पीपीवी में गोल्डबर्ग (Goldberg) ने सालों बाद वापसी करते हुए ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को 86 सेकेंड्स में हरा दिया था। ये बिल्कुल वैसा ही था जैसा कि गोल्डबर्ग (Goldberg) अपने करियर के दौरान जाने जाते थे, वैसा ही उन्होंने ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को डोमिनेट किया था।

एजे स्टाइल्स का बड़ा खुलासा, बताया WWE उनके लिए 'प्रार्थना'कर रहा है कि वो चैंपियन बने

एजे स्टाइल्से (Aj Style) ने ट्विटर पर अपने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) मैच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि WWE प्रार्थना कर रहा है कि वो चैंपियन बन जाए। एजे स्टाइल्स (Aj Style ) ने कहा कि WWE चाहता है कि वो अगले पीपीवी में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) से टाइटल ले ले। इसी बीच एजे स्टाइल्स (Aj Styles) ने एडम पीयर्स (Adam Pearce) और शेन मैकमैहन (Shane MaMahon) की बात की।

"WWE में ड्रू मैकइंटायर, ऐज और रैंडी ऑर्टन के साथ मैच लड़कर अपनी धाक जमाना चाहता हूं"

WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble) के बाद से फैंस की नजरों में डेमियन प्रीस्ट(Damian Priest) आ गए है। वो WWE रॉ(Raw) का हिस्सा अब बन गए है। डेमियन प्रीस्ट ने हाल ही में बताया कि वो Raw में किन सुपरस्टार्स का मुकाबला करना चाहते हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। इस सुपरस्टार के लिए अभी तक ये साल काफी अच्छा रहा है।

98 दिन तक चैंपियन रहने वाले WWE के फेमस सुपरस्टार के घर आया नन्हा मेहमान, शेयर की बेटे की पहली फोटो

WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व WWE सुपरस्टार सराह लोगन(Sarah Logan) और एरिक ने हाल ही में ऐलान किया कि वो माता-पिता बन चुके हैं। सराह लोगन ने बेटा पैदा किया है। वाइकिंग रेडर्स के सदस्त एरिक हैं। एरिक(Erik) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर इस बात की जानकारी दी। इस पिक्चर में उनके बेटे की तस्वीर भी है। जिसका नाम रेमंड कैश रोवे रखा है।

WrestleMania 37 के लिए ऐज के प्रतिद्वंदी का नाम लगभग सामने आया?

रॉयल रंबल(Royal Rumble) विजेता ऐज(Edge) इस समय काफी चर्चा में है। रेसलमेनिया(WrestleMania) 37 के लिए अभी तक उन्होंने किसी को चैलेंज नहीं किया है। NXT यूनाइटेड किंगडम चैंपियनशिप के लिए भी ऐज जा सकते हैं। ये बात उन्होंने इस बार खुद टीज की है। ये बड़ी खबर फैंस के लिए सामने आई है।

WWE का हाल हुआ बेहाल, ये खबर जानकर सदमे में आ जाएंगे विंस मैकमैहन?

WWE को इस बार बड़ा नुकसान हुआ है। WWE रॉ(Raw) की व्यू्अरशिप इस बार बहुत कम है। ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) और रैंडी ऑर्टन(Randy Orton) के बीच नाइ टाइटल मेन इवेंट इस बार हुआ था। इस हफ्ते WWE के रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.715 मिलियन रही। इस बार भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के लिए खतरे के संकेत आ गए है।

जॉन सीना को लेकर 45 साल के WWE दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में जॉन सीना(John Cena) का बहुत बड़ा नाम है। अभी तक जॉन सीना सफल हो चुके हैं लेकिन एक वक्त था जब WWE हॉल ऑफ फेमर टोरी विल्सन(Torrie Wilson) ने जॉन सीना को एक जॉबर के रूप में रेफर कर दिया था। जॉन सीना 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। जॉन सीना इस समय पार्ट टाइमर की भूमिका कंपनी में निभा रहे हैं।

रोमन रेंस की बहन और WWE सुपरस्टार का सोशल मीडिया पर बना भद्दा मजाक, कंपनी ने दिया बड़ा ऑफर

ये हफ्ता WWE सुपरस्टार नाया जैक्स(Nia Jax) के लिए काफी मजेदार होने वाला है। ये बात हम कह सकते हैं। WWE रॉ(Raw) में नाया जैक्स का मुकाबला लाना(Lana) के साथ हुआ था। मैच के दौरान रिंग एपरन पर जैक्स ने लैगड्राप मारा। लेकिन प्लान के मुताबिक ये मूव नहीं लग पाया। अंतिम मोमेंट में लाना वहां से हट गई थी। रिंग के मजबूत हिस्से में नाया गिर गई थी। इसके बाद जो रिएक्शन नाया जैक्स का था वो भी प्लान नहीं था।

"रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर कभी भी WWE का फेस नहीं बन सकते हैं"

रोमन रेंस(Roman Reigns) इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी है। वो इस समय बड़े सुपरस्टार हैं। वहीं WWE चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के पास है। सभी मानते हैं कि ये आने वाले समय में पूरी तरह कंपनी के फेस बन जाएंगे। लेकिन एरिक बिशफ(Eric Bischoff) को ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।