320 दिन बाद फैंस के सामने WWE दिग्गज ने रोमन रेंस को किया चारों खाने चित, जीत के बाद भी हालत हुई खराबइस हफ्ते WWE SmackDown में रोमन रेंस और द उसोज ने सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में ऐज और द मिस्टीरियो फैमिली को शिकस्त दी। मुकाबले के बाद ऐज ने रिंग में रेंस को स्पीयर दिया और फिर क्रॉस फेस देते हुए उनकी हालत को काफी ज्यादा खराब कर दिया। लंबे समय बाद WWE में फैंस की वापसी हुई और यह काफी ज्यादा खास भी रहा।रोमन रेंस को हराने वाले फेमस WWE सुपरस्टार ने 2 साल बाद मेन रोस्टर में की वापसी, पूर्व चैंपियन पर किया खतरनाक अटैकफिन बैलर पिछले कई सालों से WWE के मेन रोस्टर में नजर नहीं आ रहे थे और वो NXT में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि इस हफ्ते SmackDown के जरिए फिन बैलर ने मेन रोस्टर में वापसी कर ली और आते ही उन्होंने सैमी जेन के ऊपर अटैक किया। साथ ही में फिन बैलर ने जेन के ऊपर अपना फिनिशर भी लगाया।SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई खतरनाक तरीके से पिटाई, फेमस सुपरस्टार ने WWE में धमाकेदार वापसी करते हुए मचाया बवालइस हफ्ते हुए WWE SmackDown में फैंस की वापसी हुई और साथ ही में शो में काफी कुछ देखने को मिला। इसके अलावा SmackDown में बैरन कॉर्बिन का एक सैगमेंट देखने को मिला, जिसमें उन्होंने अपने खराब हालात के बारे में बताया और फैंस से उन्होंने पैसों की मदद की मांग की भी की। यहां तक कि कॉर्बिन अपने पैरों पर आ गए और उन्होंने फैंस से मदद की गुजारिश की।"I AM LITERALLY ON ME KNEES BEGGING YOU. PLEASE. PLEASE. PLEASE."#SmackDown pic.twitter.com/frsxkbvz3B— WWE (@WWE) July 17, 2021रोमन रेंस ने बैकस्टेज जाते समय WWE फैंस की ओर किया भद्दा इशारा, ट्विटर पर वीडियो हुई वायरलरोमन रेंस और द उसोज ने भले ही SmackDown में सिक्स मैन टैग टीम मैच को जीता। हालांकि ऐज द्वारा किए गए अटैक के बाद जब रेंस वापस जा रहे थे तभी फैंस की उन्होंने बेइज्जती की और गलत इशारे भी किए। एक फैन ने रोमन रेंस की इस हरकत को ट्वीट भी किया। रोमन रेंस से इस तरह के बर्ताव की उम्मीद नहीं थी।Can't wait to do it again next month, Chief @WWERomanReigns pic.twitter.com/cJAUnOJobI— 𝐦𝐢𝐜𝐡𝐞𝐥𝐥𝐞 (@CHIEFRElGNS) July 17, 2021SmackDown के ऐतिहासिक एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने हासिल की शानदार जीत, 3 WWE सुपरस्टार्स को किया धराशाईWWE SmackDown के मेन इवेंट में बिग ई, केविन ओवेंस, शिंस्के नाकामुरा और सैथ रॉलिंस के बीच फैटल 4वे मैच देखने को मिला। यह सभी सुपरस्टार्स मेंस Money in the Bank का हिस्सा होने वाले हैं और सैथ रॉलिंस ने जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए मोमेंटम हासिल किया।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!