WWE News Hindi- दिनभर की बड़ी खबरें, 21 जून 2020

WrestleMania 33 में द अंडरटेकर के खिलाफ हारना चाहता था- रोमन रेंस

Ad

ESPN ने हाल ही में उन बड़े सुपरस्टार्स से बात की जिन्होंने रेसलमेनिया में अंडरटेकर का सामना किया है। इस लिस्ट में रोमन रेंस(roman-reigns), रैंडी ऑर्टन, रिक फ्लेयर शॉन माइकल्स, ऐज, ट्रिपल एच जैसे बड़े दिग्गजों का नाम शामिल हैं। इस बार रोमन रेंस से बात की गई।रोमन रेंस और अंडरटेकर का मुकाबला रेसलमेनिया 33 में हुआ था। जहां रोमन रेंस ने अंडरटेकर को हरा दिया था। रोमन रेंस ने कहा कि जब विंस मैकमैहन ने इस न्यूज को बताया था तो उससे एक हफ्ते पहले वो अंडरटेकर से मिले थे। लेकिन अंडरटेकर ने अच्छी जॉब करते हुए इस मैच के डिटेल के बारे में नहीं बताया। विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस को जब रेसलमेनिया प्लान के बारे में बताया था तो सबसे पहले अंडरटेकर के खिलाफ उनके दिमाग में रोमन रेंस का नाम आया था।


5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में एक-दूसरे के दुश्मन है

मॉडर्न एरा में फैंस को WWE पसंदीदा सुपरस्टार्स के बारे में काफी कुछ बातें पता होती है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि WWE सुपरस्टार्स इंटरव्यू के दौरान अपने कैरेक्टर से बाहर निकलकर बात करते हैं और वह सोशल मीडिया पर अकसर अपने निजी जिंदगी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।


द अंडरटेकर ने अपने रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

द अंडरटेकर(the-undertaker) की डॉक्यूमेंट्री ने इस समय धमाल मचा रखा है। रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस के साथ हुए मैच के बाद द अंडरटेकर ने सभी को चौंका दिया था। क्योंक इस मैच के बाद अंडरटेकर ने अपने कोट, टोपी और ग्लब्स को उताकर कर रिंग में रख दिया था। इसके बाद वो धीरे-धीरे से रिंग से बाहर गए। फैंस को यहां पर लगा कि द अंडरटेकर को वो अब कभी रिंग में नहीं देख पाएंगे। द अंडरटेकर ने अपनी ड़ॉक्यूमेंट्री द लास्ट राइड में अपने करियर के बारे में बताया है। यहां पर बताया कि ये सफर उनके लिए कितना मुश्किल रहा है।


5 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते WWE Raw में हो सकती हैं

पिछले हफ्ते रॉ के एपिसोड में डब्लू डब्लू ई (WWE) फैंस को रिक फ्लेयर (Ric Flair), बिग शो (Big Show) और क्रिश्चियन (Christian) जैसे लैजेंड सुपरस्टार्स के एक साथ दर्शन हुए थे। पूरे WWE यूनिवर्स से पिछले हफ्ते रॉ को काफी अच्छा रिस्पांस भी मिला।इसलिए अब फैंस को उम्मीद होगी कि ब्रूस प्रिचार्ड इस हफ्ते रॉ में भी कई शानदार चीजों को बुक कर सकते हैं।


5 बड़ी चीजें जो WWE सुपरस्टार अपोलो क्रूज के हील टर्न लेने के बाद देखने को मिल सकती है

WWE सुपरस्टार अपोलो क्रूज (Apollo Crews) का डेब्यू मेन रोस्टर में बहुत समय हो गया है और पिछले कुछ महीनों से कंपनी इन्हें बहुत ज्यादा पुश दे रही है। इस वजह से ही इन्होंने कुछ सप्ताह पहले आयोजित हुए रॉ ब्रांड के एपिसोड में एंड्राडे को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की थी। वर्तमान समय में अपोलो को सभी प्रो रेसलिंग फैंस बहुत सपोर्ट कर रहे हैं और इनकी रिंग स्किल बहुत ही अच्छी है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications