WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 25 नवंबर, 2018

Enter caption

Ad

WWE न्यूज: WWE छोड़कर जाने के बाद लोगों के सामने पहली बार नजर आए रोमन रेंस

22 अक्टूबर को हुए रॉ के एपिसोड में रोमन रेंस ने अपनी बीमारी के बारे में बताया था। और पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इसके बाद से वो अभी तक नजर नहीं आए थे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी वो यहां पर छोड़ कर गए थे। रोमन रेंस ल्यूकीमिया बीमारी जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे है। इस बीमारी के बारे में कोई नहीं जानता था।22 अक्टूबर को WWE से जाने के बाद रोमन रेंस पहली बार फैंस के बीच नजर आए। जॉर्जिया तकनीकी संस्थान में खेले जा रहे फुटबाल मैच में रोमन रेंस ने शिरकत की और फैंस को संदेश दिया। रोमन रेंस पहले फुटबाल टीम का हिस्सा थे। NFL में भी 2007 के टाइम पर शिरकत दे चुके है।जॉर्जिया टैग यैलो जैकेट ने यहां पर जॉर्जिया बुलडॉग्स का मुकाबला किया। रोमन रेंस ने इस मैच में शिरकत कर पहली बार सामने आए। उन्होंने जॉर्जिया टैग यैलो जैकेट की टीम को सपोर्ट किया।


WWE न्यूज: डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के बीच IC चैंपियनशिप के लिए हुआ स्टील केज मैच

सिनसिनाटी ओहियो में WWE स्टारकेड का आयोजन हुआ। यहां पर कई बड़े मैच हुए। फैंस ने भी जबरदस्त समर्थन सुपरस्टार्स को दिया। लेकिन यहां सभी की नजरें डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस के बीच होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच पर था। सबसे खास बात ये थी कि ये मैच स्टील केज मैच था। दोनों काफी शानदार सुपरस्टार है। सैथ रॉलिंस ने हालांकि इस मैच को जीतकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।


WWE न्यूज: WWE में वापसी को लेकर जॉन सीना ने दिया बड़ा बयान

कई टाइम से जॉन सीना WWE में नजर नहीं आए है। लेकिन अब फैंस खुश हो जाएंगे क्योंकि जॉन सीना WWE में वापसी करने वाले है। सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है कि इस बार वो काफी लंबे समय के लिए आएंगे।जॉन सीना ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर WWE में वापसी के बारे में बताया। उन्होंने यहां पर खुशी प्रकट की। उनका कमबैक मैच मेडिसन स्क्वायर गॉर्डन में होगा।


WWE न्यूज: फीमेल फैन ने अंडरटेकर को किया "किस"

अंडरटेकर हमेशा से फैंस के बीच प्रसिद्ध रहे है। फैंस एक झलक अंडरटेकर की देखना चाहते है। जहां भी वो जाते है वहां फैंस का हुजूम लग जाता है। उनका करेक्टर ही इतना फेमस है कि फैंस अपने आप को रोक नहीं पाते है।हालांकि अंडरटेकर किसी भी जगह पब्लिक में कम ही जाते है। लेकिन इस बार जो हुआ वो काफी शानदार था। अंडरटेकर एक कवेंशन में गए थे। जहां एक फीमेल फैन ने जो उनके साथ किया वो देखने लायक था। इस बात को खुद अंडरटेकर भी नहीं समझ पाए की उनके साथ क्या हुआ।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications