WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 26 फरवरी, 2019

Enter caption

WWE न्यूज़: कैंसर को मात देकर 4 महीनों बाद रोमन रेंस ने की वापसी

Ad

कुछ समय पहले WWE के मालिक विंस मैकमैहन ने रोमन रेंस के वापसी की घोषणा की थी। मैकमैहन के अनुसार रेंस रॉ में अपनी तबियत को लेकर एक अपडेट देने वाले थे। इसके बाद से ही तरह-तरह की ख़बरे आने लगी कि रोमन रेंस रिटायर हो सकते हैं, अपनी वापसी कर सकते हैं या बस एक छोटी सी अपडेट दे सकते हैं। इस हफ्ते की रॉ में रेंस ने अपनी वापसी की और उन्हें जिस तरह का सपोर्ट फैंस से मिला वो देखने लायक था।


WWE न्यूज़: रोमन रेंस ने वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी

रोमन रेंस की वापसी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई जबकि WWE सुपरस्टार्स भी अपने बेस्ट सुपरस्टार के लिए खुश हैं। दूसरी ओर रोमन रेंस ने भी अपनी वापसी पर बयान दिया।


WWE न्यूज: कैंसर को मात देने के बाद रोमन रेंस ने रिंग में किन-किन को पीटा?

इस हफ्ते की मंडे नाइट रॉ हमेशा के लिए याद रखी जाएगी क्योंकि कई महीनों बाद रोमन रेंस ने शानदार वापसी की है। रेंस ने बीच रिंग में दस्तक देकर ये साफ कर दिया कि वो रीमिशन पर हैं। ये खबर सुनकर फैंस काफी खुश हुए। यहीं नहीं पूरी रैसलिंग की दुनिया में खुशी छा गई। रोमन रेंस ने आकर कहा, मैं वापस आ गया हूं और मैं काफी खुश हूं। जैसा कि मैंने पहला कहा था कि मैं वापसी करुंगा। मैं थोड़ा घबराया हुआ था, मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं, परिवार के साथ साथ सभी को धन्यवाद देता हूं, ये आखिरी बार नहीं एक और बार है।


रोमन रेंस और बतिस्ता की Raw में वापसी के बाद क्या हुआ?

इस हफ्ते की रॉ एक्शन से भरपूर रही। रोमन रेंस ने WWE में वापसी की और आगे के प्लान के बारे में बताया। इसके अलावा रोंडा राउजी ने भी रॉ विमेंस टाइटल छोड़ दिया। मेन इवेंट में रिक फ्लेयर का जन्मदिन सैलिब्रेट किया जाना था लेकिन वो हो नहीं पाया। उनके जन्मदिन मनाने के लिए शॉन माइकल्स, स्टिंग, रिकी, कर्ट एंगल भी मौजूद थे। सैलिब्रेशन हो नहीं पाया। रिक फ्लेयर के ऊपर बैकस्टेज में अटैक हो गया। ये अटैक और किसी ने नहीं बल्कि बतिस्ता ने किया।


WWE न्यूज: रोमन रेंस को इतनी जल्दी Raw में वापस लाने की वजह का हुआ खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया है कि विंस मैकमैहन, स्टैफनी मैकमैहन, केविन डून, माइकल विलसन और ट्रिपल एच को ही पता था कि रोमन रेंस अब सही हो गए है। रोमन रेंस के डॉक्टर्स ये बात बताई थी कि वो अब सही है और वापसी के लिए तैयार है। जिसके बाद रोमन रेंस को मंडे नाइट के लिए शिड्यूल किया गया था।


WWE न्यूज: रोमन रेंस की Raw मे वापसी पर जॉन सीना ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

पिछले साल 22 अक्टूबर को रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में बता कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।इसके बाद रोमन रेंस WWE से दूर चले गए थे, उन्होंने अपनी यूनिवर्सल चेैंपियनशिप भी छोड़ दी थी। रोमन रेंस के जाने से कई फैंस काफी निराश हुआ थे। रॉ की व्यूवरशिप में भी भारी गिरावट आ गई थी। विंस मैकमैहन ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर उनकी वापसी का एलान किया था। तभी से फैंस इस रॉ का इंतजार कर रहे थे। लॉकर रूम के सभी सुपरस्टार्स ने रोमन रेंस का स्वागत किया। जॉन सीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।


WWE न्यूज: रोमन रेंस की वापसी के बाद एक बार फिर एक्शन में नजर आई शील्ड

इस हफ्ते मंडे नाईट रॉ शो WWE के दर्शकों और रोमन रेन्स के फैंस के नजरिये से हमेशा यादगार रहेगा। शुरुआत में रोमन रेन्स ने अपनी घोषणा के दौरान बताया कि अब उनका कैंसर दूर हो गया और वह वापस आ गये है। लेकिन किसी को भी बिग डॉग को आज ही एक्शन में देखने की उम्मीद नहीं थी। विंस मैकमैहन ने सिर्फ यह बताया था कि वो अपना हेल्थ अपडेट देने आ रहे हैं। लेकिन रोमन रेन्स आज एक लंबे समय के बाद एक्शन में भी दिखे और फैन्स के लिए उन्होंने यह पल यादगार बना दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications