WWE न्यूज़: दिनभर की बड़ी खबरें- 4 जून, 2019

Ankit
Enter caption

ब्रॉक लैसनर की धुनाई के बाद सैथ रॉलिंस की इंजरी पर बड़ा अपडेट सामने आया

रॉ का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था। ब्रॉक लैसनर को इस रॉ में कैश-इन करना था। लेकिन उन्होंने ये नहीं किया। लैसनर ने सैथ रॉलिंस को बुरी तरह पीट डाला। सैथ रॉलिंस को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया गया। WWE ने अब उनकी मेडिकल अपडेट दी है।

ब्रॉक लैसनर ने खुद Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की तारीख बताई

सऊदी अरब में होने वाले सुपर शोडाउन से पहले आज रॉ का अंतिम एपिसोड हुआ। सुपर शोडाउन में सैथ रॉलिंस का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए बैरन कॉर्बिन के साथ होगा। लेकिन सुपर शोडाउन में ऐसा लग रहा है कि इसके अलावा ब्रॉक लैसनर से भी अब सैथ रॉलिंस को भिड़ना पड़ेगा। ब्रॉक लैसनर ने रॉ में इस बात का खुलासा किया कि वो सऊदी अरब में अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करेंगे।

WWE Raw के ऑफ एयर होने के बाद क्या हुआ ?

WWE रॉ का इस हफ्ते का एपिसोड टैक्सस के ऑस्टिन शहर से लाइव हुआ। ये सुपर शोडाउन से पहले रॉ का आखिरी एपिसोड था। WWE द्वारा रॉ के लिए पहले ही बड़े मैच और अंडरटेकर की वापसी की जानकारी दे दी गई थी।

WWE न्यूज़: 50 मैन बैटल रॉयल के लिए 2 रैसलर्स के नामों की घोषणा

7 जून 2019 को सऊदी अरब में WWE का अगला शो होने जा रहा है। सुपर शोडाउन में हमें कई सारे बड़े मैच देखने को मिलने वाले हैं। WWE ने इस शो के लिए 50 मैन बैटल रॉयल की भी घोषणा की है। WWE ने पिछले साल भी सऊदी अरब में इस प्रकार का मैच बुक किया था। उस शो का नाम ही ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल था।

WWE न्यूज़: सऊदी अरब सरकार ने सैमी जेन को Super ShowDown में बुलाने से मना किया

सैमी जेन सऊदी अरब के शो सुपर शोडाउन में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने पिछले 2 शो में भी हिस्सा नहीं लिया है। इसका सबसे बड़ा कारण सैमी जेन के सीरिया से तालुकात है। पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब और सीरिया के बीच अन-बन रही हैं।

WWE न्यूज़: अंडरटेकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर मिशेल मैक्कूल ने बड़ी बात बोली

द अंडरटेकर को प्रो रैसलिंग के इतिहास के महान रैसलर्स में शुमार किया जाता है, चाहे वो रिंग का नियमित हिस्सा ना हों लेकिन वो एक सेलिब्रिटी हैं इसलिए वो लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। आश्चर्यजनक बात यह है कि उनकी बेटर-हॉफ मिशेल मैक्कूल से कभी उनके अंडरटेकर के साथ रिलेशन को लेकर कभी कोई सवाल नहीं किया गया।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं