NXT टेकओवर एक ऐसा शो है जिसने हमेशा ही फैंस को अद्भुत एक्शन और मनोरंजन दिया है। इस शो की वजह से ही हमें NXT टेकओवर रिस्पेक्ट में पहला विमेंस 30 मिनट आयरन विमेंस मैच देखने को मिला था। ये उन कुछ पलों में शामिल है, जो इस शो के दौरान देखने को मिले हैं।
इससे पहले हमने कई रेसलर्स को NXT में अपना दमखम दिखाते हुए देखा है। ये वो शो है जिसमें प्रदर्शन करके केविन ओवेंस ने एक अलग पहचान बनाई। वहीं सैथ रॉलिंस जैसे जबरदस्त रेसलर भी हमें इसमें ही देखने को मिले हैं।
ये भी पढ़ें: WWE Summerslam 2019: शो से पहले सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी
NXT टेकओवर शो हमेशा ही अपने काम की वजह से फैंस के बीच लोकप्रिय रहा है। इस हफ्ते के शो में भी 5 मैच होने वाले हैं जिनको लेकर सभी काफी उत्साहित हैं। ये किस तरह खत्म होंगे और उनका परिणाम क्या होगा, ये देखने वाली बात होगी।
आइए नजर डालते हैं कि इन मैचों में क्या होगा और कौन से सुपरस्टार्स रिंग में आमने-सामने होंगे।
#5 वैल्वेटीन ड्रीम बनाम रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग बनाम पीट डन (NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप)
![à¤à¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² थà¥à¤°à¥à¤ मà¥à¤ मà¥à¤ à¤à¤¼à¥à¤¯à¤¾à¤¦à¤¾ à¤à¤à¥à¤¶à¤¨ हà¥à¤¨à¥ à¤à¥ à¤à¤®à¥à¤®à¥à¤¦ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/3de38-15653286303503-800.jpg 1920w)
इस मैच में तीन ऐसे रेसलर्स हैं जो एक्शन और परफॉर्मेंस में काफी जबरदस्त हैं। अगर आपने NXT का शो देखा हो तो इस मैच की घोषणा से ऐन पहले पीट ने रॉड्रिक पर वार किया था। तभी चैंपियन वैल्वेटीन ने आकर स्थिति का जायजा लेना चाहा लेकिन उन पर भी पीट ने वार कर दिया। इसका असर ये हुआ कि NXT जनरल मैनेजर विलियम रीगल ने इस मैच की घोषणा कर दी।
अब ये तीनों जब एक साथ रिंग में होंगे तो काफी हाई-फ्लाइंग मूव्स और अच्छी टक्कर ज़रूर होगी। ये बात तो लाज़मी है कि इस मैच को मैच ऑफ टेकओवर कहा जा सकता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स बनाम अनडिस्प्यूटेड एरा (NXT टैग टीम चैंपियनशिप)
![à¤à¥à¤ à¤à¥à¤® à¤à¥à¤²à¥à¤¡ à¤à¤¿à¤¸à¤à¥ पास रहà¥à¤à¤¾ ?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/08a65-15653303156309-800.jpg 1920w)
स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स बनाम अनडिस्प्यूटेड एरा के मैच में काफी एक्शन होगा और ये दोनों टीम ना सिर्फ NXT में सबसे अच्छी हैं बल्कि इनका काम भी बेहतरीन है। इनके बीच मैच की घोषणा ने ही फैंस को उत्साहित कर दिया है।
अब जब ये रिंग के बीच में अपना प्रदर्शन करेंगे तो सबको काफी अच्छा एंटरटेनमेंट मिलेगा और ये बात तय है। वैसे तो इस मैच को जीतने के प्रबल दावेदार अनडिस्प्यूटेड एरा हैं, लेकिन कंपनी कभी भी कुछ भी कर सकती है। स्ट्रीट प्रॉफिट्स को लगातार रॉ के दौरान देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: WWE में हुई अनदेखी 5 भावुक घटनाएं जिन्होंने सबकी आंखों में आंसू ला दिए
#3 कैंडिस लेरे बनाम आईओ शिराई
![दà¥à¤¸à¥à¤¤ हà¥à¤ दà¥à¤¶à¥à¤®à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/aa109-15653309931970-800.jpg 1920w)
अब अगर आपने देखा हो तो ये दोनों गहरी दोस्त होते थीं। बदलते वक़्त के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और अब ये एक दूसरे की दुश्मन हैं। इनके बीच लड़ाई इस हफ्ते NXT में हो सकती थी, क्योंकि कैंडिस पार्किंग में अपने विरोधी का इंतज़ार कर रही थीं। इस मैच से फैंस को अच्छा एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।
#2 एडम कोल बनाम जॉनी गार्गानो (NXT चैंपियनशिप)
![यॠà¤à¤ à¤à¤¼à¤¬à¤°à¤¦à¤¸à¥à¤¤ लड़ाठहà¥à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/315e2-15653312152660-800.jpg 1920w)
जब बात हो ज़बरदस्त एक्शन की और अच्छी कहानी की, तो ये एक ऐसी कहानी है जिसे सभी बार-बार देखना चाहेंगे। हर एक रेसलर अपने काम के लिए जाना जाता है और इस समय जिस तरह का काम इन्होंने NXT में किया है, वो इस लड़ाई को देखने के लिए अच्छा माहौल बनाता है। इस समय दोनों ही रेसलर्स मेन रोस्टर के योग्य हैं, तो ये देखना होगा कि कौन जीतेगा।
ये भी पढ़ें: WWE से जुड़े 6 विवादित फैसले जिनके बारे में विंस मैकमैहन सही थे
#1 शायना बैजलर बनाम मिया यिम
![à¤à¤à¥à¤¶à¤¨ à¤à¤¼à¥à¤°à¤¦à¤¾à¤°, पर विà¤à¥à¤¤à¤¾ à¤à¥à¤¨?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/0b4e9-15653315971979-800.jpg 1920w)
अगर बात की जाए महिला रेसलिंग की तो NXT ने हमेशा ही महिला रेसलिंग को बेहतर मौके दिए हैं। यही वजह है कि हमारे पास मेन रोस्टर में इतना ज़बरदस्त टैलेंट है। इस NXT टेकओवर में दोनों रेसलर्स अपने विरोधी को चित्त करने की कोशिश करेंगी, लेकिन इस लड़ाई को कौन जीतेगा ये देखना होगा।