WWE ने पिछले एक महीने में 30 से ज्यादा सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया। ये सिलसिला अभी रूकने वाला नहीं है क्योंकि नई रिपोर्ट के अनुसार WWE कुछ अन्य सुपरस्टार्स को जल्द रिलीज करेगा। एक हफ्ते पहले ही ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और एलिस्टर ब्लैक (Aleister Black) जैसे दिग्गजों को रिलीज कर WWE ने सभी को चौंका दिया था। The Mat Men पॉडकास्ट की रिपोर्ट में अब साफ कहा गया है कि आने वाले समय में WWE फिर कुछ बड़ा ऐलान कर सकता है। ये भी पढ़ें:WWE से निकाले गए फेमस सुपरस्टार ने विंस मैकमैहन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उन्होंने मुझसे माफी मांगीWWE has come to terms on the releases of Braun Strowman, Aleister Black, Lana, Murphy, Ruby Riott and Santana Garrett.WWE wishes them the best in all of their future endeavors. https://t.co/8bAQIFgA1M pic.twitter.com/b77AeeLuDn— WWE (@WWE) June 2, 2021WWE से कई सुपरस्टार्स रिलीज होंगेरिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WWE से जल्द कुछ सुपरस्टार्स रिलीज हो सकते हैं लेकिन ये कब होगा इसका पता नहीं है। WWE द्वारा ये फाइनल कट नहीं होगा और आगे भी फैंस को चौंकाने वाली खबर मिलते रहेगी। अप्रैल में भी WWE ने समोआ जो सहित बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया गया था। ये भी पढ़ें:4 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो चोट के कारण रिटायर हुए और 3 जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद वापसी कीWWE has come to terms on the release of Samoa Joe, Chelsea Green, Tucker, Kalisto, Bo Dallas and Wesley Blake.We wish them all the best in all of their future endeavors. https://t.co/657qwu8wGc pic.twitter.com/gSSxc2JHFf— WWE (@WWE) April 15, 2021ये भी पढ़ें:WWE में छाई खुशी की लहर, द रॉक नए अंदाज में आएंगे नजर, रोमन रेंस का SummerSlam के लिए मैच का ऐलान?WWE ने पिछले साल भी कई सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाल दिया था। इन रिलीज किए कई सुपरस्टार्स ने AEW में अपना डेब्यू कर लिया। ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलिस्टर ब्लैक भी बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में आते हैं। आने वाले कुछ समय बाद AEW में ये दोनों नजर आ सकते हैं। WWE द्वारा लिए गए फैसलों पर फैंस बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए। WWE ने सुपरस्टार्स को निकालने का कारण बजट में कमी बताया। पिछले एक साल से एरीना में फैंस नजर नहीं आए और WWE को इस कारण काफी नुकसान हुआ। बैकस्टेज में इस खबर के बाद जरूर खलबली मच गई होगी। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!