इस हफ्ते WWE रॉ (Raw) का एक शानदार एपिसोड देखने को मिला और कंपनी ने इस हफ्ते शो का इस्तेमाल अपने अगले पीपीवी WWE Elimination Chamber पीपीवी को बुक करने के लिए किया। आपको बता दें, इस हफ्ते Raw के एपिसोड के दौरान शेन मैकमैहन ने वापसी करते हुए खुलासा किया कि WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर Elimination Chamber मैच में 5 पूर्व WWE चैंपियंस के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रे वायट के फायर फ्लाई फनहाउस का हिस्सा बनना डिजर्व करते हैं
इसके अलावा ड्रू मैकइंटायर इस हफ्ते Raw के मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आए। वहीं, इसी शो के दौरान यूएस चैंपियन बॉबी लैश्ले और Raw विमेंस चैंपियन असुका के Elimination Chamber प्रतिद्वंदी की घोषणा हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम 2 ऐसे सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने इस हफ्ते Raw में निराश किया और 3 जो प्रभावित करने में कामयाब रहे।
1- ड्रू मैकइंटायर ने WWE Raw में प्रभावित किया
![ड्रू मैकइंटायर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/69ad1-16128571732400-800.jpg 1920w)
साल 2020 में ड्रू मैकइंटायर vs रैंडी ऑर्टन का फ्यूड WWE Raw के सबसे बेहतरीन फ्यूड्स में से एक था और इस हफ्ते रेड ब्रांड में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक बार फिर मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, फैंस को इस मैच से ज्यादा आशा नहीं थी लेकिन यह काफी शानदार मैच साबित हुआ। मैच की शुरुआत से ही दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर दबदबा बनाने की कोशिश की, खासकर, मैकइंटायर, ऑर्टन पर दबदबा बनाने में कामयाब रहे़।
ये भी पढ़ें: WWE ने Elimination Chamber 2021 के लिए दो बड़े चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान
हालांकि, मैच में शेमस के दखल के बाद ऑर्टन ने मैकइंटायर पर अपनी पकड़ बना ली। आखिर में, जब मैकइंटायर मैच जीतने के करीब आ गए थे तो शेमस के दखल की वजह से रेफरी ने मैच को डिसक्वालिफिकेशन में समाप्त कर दिया। इसके बाद मैकइंटायर ने क्लेमोर किक देते हुए शेमस को धाराशाई कर दिया और वह Elimination Chamber पीपीवी के लिए बिलुकल तैयार दिखाई दे रहे हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
1- नाया जैक्स WWE Raw में फ्लॉप साबित हुई
![नाया जैक्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/5b176-16128579551813-800.jpg 1920w)
आपको याद दिला दें, नाया जैक्स ने WWE Raw में कई हफ्तों तक लाना को टेबल पर पटका था और इस हफ्ते के एपिसोड के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच टेबल्स मैच देखने को मिला। उम्मीद थी कि नाया जैक्स इस मैच में लाना पर दबदबा बनाएंगी।
हालांकि, नाया ने मैच की शुरुआत काफी अच्छी की थी लेकिन इसके बाद लाना ने मैच में अपनी पकड़ बनानी शुरू की। जब नाया जैक्स एप्रन पर पीठ के बल लैंड करने की वजह से दर्द से कराह रही थी तो लाना ने नाया को टेबल पर ढकेल दिया और टेबल टूटने की वजह से लाना यह मैच जीत गई।
2- कीथ ली ने WWE Raw में प्रभावित किया
![रिडल, बॉबी लैश्ले और कीथ ली](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/307d5-16128585523213-800.jpg 1920w)
कीथ ली ने इस हफ्ते WWE Raw में रिडल का सामना किया और इस मैच के विजेता को यूएस चैंपियनशिप मैच में लड़ने का मौका मिलने वाला था। यही कारण है कि इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने मैच जीतने के लिए जी-जान लगा दी थी और इस मैच के दौरान इन दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली।
मैच में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद ली यह मैच जीतने में भी कामयाब रहे, हालांकि, मैच खत्म होने के बाद बॉबी लैश्ले ने कीथ ली और रिडल पर बुरी तरह हमला कर दिया। इसके बाद WWE ने घोषणा कर दी कि Elimination Chamber पीपीवी में बॉबी लैश्ले ट्रिपल थ्रेट मैच में रिडल और कीथ ली के खिलाफ मैच में अपना यूएस टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे।
2- द मिज WWE Raw में फ्लॉप साबित हुए हैं
![द मिज](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/302e3-16128592357316-800.jpg 1920w)
द मिज एक एंटरटेनिंग WWE सुपरस्टार हैं लेकिन पिछले कुछ समय में Raw में उन्हें काफी खराब बुकिंग का सामना करना पड़ा है। हालांकि, द मिज मिस्टर मनी इन द बैंक हैं लेकिन उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप का कंटेंडर बनाने के लिए बेहतर फ्यूड्स में बुक करने की जरूरत है। आपको बता दें, इस हफ्ते Raw में द मिज और मॉरिसन ने एंजेल गार्जा के साथ टीम बना ली जो कि डैमियन प्रीस्ट का सामना करने जा रहे थे।
हालांकि, इस मैच के दौरान मिज और मॉरिसन को रिंगसाइड से बैन कर दिया गया और प्रीस्ट यह मैच जीतने में कामयाब रहे। यह कहना गलत नहीं होगा मिस्टर मनी इन द बैंक होने के बावजूद भी मिज को इस तरह की बुकिंग मिलते देखना अजीब है और क्रिएटिव को मिज का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।
3- एजे स्टाइल्स ने WWE Raw में प्रभावित किया
![एजे स्टाइल्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/afe8a-16128600604628-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते Raw में एजे स्टाइल्स ने जैफ हार्डी का सामना किया और शुरूआत से ही इन दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर दबदबा बनाने की कोशिश की। इसके बाद स्टाइल्स ने मैच में जैफ के पैर पर लगातार हमले करते हुए उन्हें संघर्ष करने को मजबूर कर दिया था।
हालांकि, इतना सब होने के बाद भी हार्डी ने हार नहीं मानी और उन्होंने स्टाइल्स को टक्कर देने की कोशिश की लेकिन, आखिर में द फिनोमेनल वन मैच जीतने में कामयाब रहे। इस मैच के जरिए स्टाइल्स ने साबित कर दिया कि Elimination Chamber पीपीवी में शानदार WWE चैंपियनशिप मैच देखने को मिलने वाला है।