मनी इन द बैंक करीब है और WWE शो के लिए रॉ और स्मैकडाउन में जबरदस्त स्टोरीलाइन तैयार कर रहा है। WWE ने रॉ के एपिसोड में शानदार काम किया। शो की शुरुआत MVP समेत अन्य स्टार्स ने की थी वहीं अंत में WWE टाइटल मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली।।हर एक शो में कुछ चीज़ें फैंस को प्रभावित करती है वहीं कुछ चीज़ें दर्शकों को निराश करती है। उसी प्रकार रॉ के एपिसोड ने भी कुछ बढ़िया चीज़ें हुई और कुछ खराब चीज़ें हुई। इसलिए हम बात करने वाले हैं रॉ के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में। #1 अच्छी बात: समोआ जो और जिंदर महल की वापसीWelcome back, @SamoaJoe! #WWERaw pic.twitter.com/78b7i4R9rI— WWE on FOX (@WWEonFOX) April 28, 2020समोआ जो लंबे समय से चोटिल थे और लग रहा था कि वो लंबे समय बाद रिटर्न करेंगे लेकिन उन्होंने रॉ के एपिसोड में चौंकाने वाली वापसी की। वो रिंग में नहीं आए लेकिन उन्हें कमेंट्री टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला।इसके अलावा लगभग एक साल के बाद पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने भी वापसी की। उन्होंने मैच में अकीरा टोजावा को पराजित कर दिया। साथ ही उनका नया लुक भी देखने को मिला।#1 बुरी बात: लाना-लैश्ले के अलग होने का एंगल, चार्ली और एंजल का साथ आना🌹😍🌹😍🌹😍🌹😍#WWERaw @AngelGarzaWwe @CharlyOnTV pic.twitter.com/AY7E6mbQOR— WWE Universe (@WWEUniverse) April 28, 2020पिछले कुछ समय से WWE में कपल्स उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। फैंस को उन्हें साथ देखने में मजा नहीं आ रहा है। इस दौरान WWE अपनी इंटरव्यूअर चार्ली रूसो और एंजल गार्जा का एंगल दिख रहा है। इसके अलावा लग रहा था कि लाना और लैश्ले भी अलग हो जाएंगे लेकिन WWE ने शायद दोनों को अलग न करने का निर्णय लिया है। ये एक निराशाजनक चीज़ है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं