पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया साबित हुआ था। WWE के कुछ बढ़िया मैच और सैगमेंट बुक कर दिए थे और इस वजह से मुख्य रूप से शो बढ़िया बना। डॉमिनिक मिस्टीरियो और सैथ रॉलिंस के बीच स्टील केज मैच देखने को मिला था जहां पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की जीत हुई थी।ड्रू मैकइंटायर और कीथ ली के मैच में रेट्रीब्यूशन ने इंटरफेयर करके सबको बड़ा सरप्राइज दे दिया था। साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन Raw अंडरग्राउंड में नजर आए थे। इसके साथ ही कई अन्य बड़ी चीज़ें देखने को मिली थी। कहा जा सकता है कि WWE ने पिछले हफ्ते बढ़िया काम किया था और इस हफ्ते भी कंपनी से बढ़िया चीज़ों की उम्मीद रहने वाली है।#DabbaKato #RawUnderground #RAW #WWE pic.twitter.com/oRKIhy3Es6— Dabba Kato (@DabbaKato) August 4, 2020ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी 2020 में वापसी ने काफी बड़ा धमाका कर दिया पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड खास बना था क्योंकि WWE ने कुछ सरप्राइज प्लान किये थे। इस हफ्ते भी WWE से कुछ शॉकिंग चीज़ों की उम्मीद होगी। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो Raw के एपिसोड में हो सकती है।5- शेन मैकमैहन Raw अंडरग्राउंड के लिए नई चैंपियनशिप लाएं#RawUnderground Where monsters having nightmares ☠ pic.twitter.com/KKWfMOXYeM— Dabba Kato (@DabbaKato) September 19, 2020शेन मैकमैहन ने पिछले हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन और डब्बा काटो को आपस में लड़ने से रोका था और बताया था कि अगले हफ्ते दोनों स्टार्स के बीच उसी रिंग में मैच होगा। इस वजह से Raw के अगले एपिसोड में दोनों स्टार्स आमने-सामने आने वाले हैं।अगर शेन मैकमैहन इस बड़े मौके पर एक चैंपियनशिप प्रदर्शित करते हैं तो ये काफी बड़ी बात होगी। इससे ये शो चर्चा का विषय बन जाएगा। साथ ही हर हफ्ते कुछ नए सुपरस्टार्स चैंपियन बनते हुए नजर आएंगे।ये भी पढ़ें:- 3 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में अपने दोस्तों ने धोखा दिया