पिछले हफ्ते रॉ के दौरान फैंस को काफी बड़े सरप्राइज देखने को मिले थे। इस दौरान शो में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने इस बात की घोषणा की थी कि वो इस बार रॉयल रंबल में नंबर 1 एंट्री पर करेंगे। इसके अलावा शो में पिछले काफी समय से इन रिंग एक्शन से दूर चल रहे बिग शो ने भी वापसी की थी। वो अपनी वापसी के बाद केविन ओवेंस और समोआ जो के साथ नजर आए थे। ऐसे में अब फैंस को उम्मीद हैं कि इस बार WWE शो के दौरान कुछ यादगार प्लान कर सकते हैं। तो आइये जानते है कि इस बार शो में क्या बड़े सरप्राइज प्लान कर हो सकते हैं: # 5 सैथ रॉलिंस, रॉयल रंबल में 30 नंबर के रूप में एंट्री कर सकते हैंThe way forward. #Raw pic.twitter.com/bN4Dot7N5C— Seth Rollins (@WWERollins) January 7, 2020हील टर्न लेने के बाद से ही सभी की निगाह एक बार फिर से सैथ रॉलिंस पर टिक गई है। सैथ रॉलिंस इस समय समोआ जो और केविन ओवेंस के साथ फ्यूड में शामिल हैं। ऐसे में वो भी अब रॉयल रंबल में 30 नंबर के रूप में एंट्री करने की घोषणा कर सकते हैं। उनके रॉयल रंबल में आने से फैंस को भी कुछ यादगार मैच देखने को मिल सकते हैं। ये भी पढ़ें: 4 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर Royal Rumble मैच में पहले स्थान पर एंट्री करने वाले हैंइसके अलावा उनके होने से WWE उनको उस स्टार के रूप में भी बुक कर सकता है, जो लैसनर रॉयल रंबल से बाहर करेगा। ग़ौरतलब है कि सैथ रॉलिंस ने लैसनर को दो बार हराया है। इसके अलावा वो कंपनी के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जो लैसनर को दो बार से ज्यादा बार हरा चुके हैं। इसके अलावा कंपनी के पास कई यादगार फ्यूड बुक करने का भी मौका था।