इस हफ्ते WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 पीपीवी से पूर्व आखिरी रॉ (Raw) एपिसोड का आयोजन हुआ, जिससे फैंस को काफी उम्मीदें थीं। शो में अगले पीपीवी के लिए एक नया मुकाबला सामने आया, फ्यूचर स्टोरीलाइंस को भी हाइप किया गया, वहीं कई सुपरस्टार्स ने बड़ी जीत अपने नाम की हैं।एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss), से लेकर निकी क्रॉस (Nikki Cross) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) समेत कई सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जो फैंस को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं Raw में हुई सबसे अच्छी और बुरी बातों के बारे में।ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताईअच्छा: WWE Raw में निकी क्रॉस की विनिंग स्ट्रीकIs there ANYONE riding more momentum right now on #WWERaw than @NikkiCrossWWE?! pic.twitter.com/rUKE4g8Dzc— WWE Universe (@WWEUniverse) June 15, 2021पिछले कुछ महीनों में निकी क्रॉस को काफी संघर्ष करना पड़ रहा था, लेकिन WrestleMania Backlash के बाद उन्हें बड़ा पुश मिलना शुरू हुआ है। हालांकि Raw विमेंस चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शार्लेट और रिया रिप्ली एक-दूसरे की बड़ी दुश्मन बनी हुई हैं, लेकिन इस बीच उनकी दुश्मनी का सबसे ज्यादा फायदा क्रॉस ने उठाया है।NO TIME TO CELEBRATE for @RheaRipley_WWE, because the fight with @MsCharlotteWWE is ON! #WWERaw pic.twitter.com/bzdbs7Ew3g— WWE (@WWE) June 15, 2021इस सब की शुरुआत क्रॉस की शार्लेट और रिया रिप्ली के खिलाफ बीट द क्लॉक मैचों में जीत से हुई। उससे अगले मैच में उन्हें शार्लेट के दखल के कारण Raw विमेंस चैंपियन रिप्ली पर बड़ी जीत हासिल हुई। वहीं इस बार रिप्ली के दखल का फायदा उठाकर उन्होंने द क्वीन को मात दी है।ये भी पढ़ें: 5 साल बाद दिग्गज ने की WWE में वापसीउनकी ये शानदार विनिंग स्ट्रीक एक ही ओर इशारा कर रही है कि Hell in a Cell 2021 में चैंपियन कोई भी बने, लेकिन क्रॉस को उसके बाद टाइटल शॉट जरूर मिलने वाला है। वहीं असुका को इस स्टोरीलाइन से दूर करने की कोशिश की जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 1 साल तक Raw विमेंस चैंपियनशिप का भार असुका ने अपने कंधों पर संभाला हुआ था, इसलिए उन्हें कुछ समय ब्रेक मिलना ही चाहिए।ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: 14 जून 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!