RAW का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। शो की शुरुआत शानदार थी और अंत ने भी फैंस का ध्यान खींचा। WWE ने एपिसोड को 'नाईटमेयर बिफोर टीएलसी' सैगमेंट से शुरू किया था। इसके बाद एजे स्टाइल्स और शेमस एक्शन में भी नजर आए। अंत में जाकर एजे स्टाइल्स को जीत मिली। हर्ट बिजनेस का सामना जैफ हार्डी और न्यू डे से एक टैग टीम मैच में हुआ। इस दौरान हर्ट बिजनेस को जीत मिली।लाना को नाया जैक्स पर जीत मिली। हर कोई इस जीत से चौंक गया था। मैच के बाद उनपर हमला हुआ लेकिन असुका ने लाना को बचाया। 24/7 चैंपियनशिप का मजेदार सैगमेंट इलायस के साथ देखने को मिला। ब्रे वायट का सैगमेंट शानदार रहा। रेट्रीब्यूशन के मेस ने रिकोशे को एक सिंगल्स मैच में पराजित किया। मैंडी रोज़ ने लंबे समय बाद वापसी की और अपनी दोस्त डैना ब्रुक को बचाया।ये भी पढ़ें- RAW रिजल्ट्स: फेमस सुपरस्टार को लगाई गई आग, WWE चैंपियन को बुरी तरह पीटते हुए किया गया अधमरारैंडी ऑर्टन ने ब्रे वायट को बड़े डिब्बे में बंद करके आग लगा दी थी। द फीन्ड ने बाहर आकर ऑर्टन पर जबरदस्त हमला किया। MVP को रिडल के खिलाफ हार मिली। मेन इवेंट में चैंपियनशिप असेंशन सैगमेंट देखने को मिला। RAW का एपिसोड बढ़िया था और हर किसी को शो पसंद आया होगा। इसलिए आइए RAW के एपिसोड को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं।WWE RAW को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं:#WWERAW ended on a high note. 🙌 https://t.co/76sidjy8qT— Mr. Entertainment (@MrEnt92) December 15, 2020(RAW का अंत सही तरह से हुआ।)Good Entertaining show #WWERaw— Josh Jonietz (@JoshLJonietz) December 15, 2020(अच्छा मनोरजंक शो था)Elias new Theme song is awesome 🔥🔥#WWERaw #WWETLC @JaxsonRykerWWE a Gunner— Prabhu Shakthi Vince 🇦🇺✝️ (@PrabhuShakthi3) December 15, 2020(इलायस का नया थीम सॉन्ग शानदार है।)Raw ended nice aj styles standing tall #WWERaw #WWETLC— I AM SAMMY (@AloveSammyMow95) December 15, 2020(RAW का अंत अच्छा था। एजे स्टाइल्स का पलड़ा भारी रहा।)Still no Alexa Bliss 😢 #WWERaw— The Amazing Mike 2.0 (@Reylo713) December 15, 2020(अभी भी RAW पर एलेक्सा ब्लिस नहीं थीं।)The best part about raw is hurtbusinss New day Morrison miz Dana asuka Lana #WWERAW— Tyler (@Tyler07296553) December 15, 2020(RAW का सबसे अच्छा हिस्सा हर्ट बिजनेस, न्यू डे, मॉरिसन-मिज़, डैना, असुका और लाना थे।)#WWERaw was ok tonight— Brock Marsh (@Brock316) December 15, 2020(RAW का एपिसोड ठीक था।)I enjoyed #WWERaw the only person I was missing was @AlexaBliss_WWE— stephanie wayman (@stephy9538) December 15, 2020(मुझे RAW पसंद आया। एक व्यक्ति जिसे मैंने मिस किया, वो थी एलेक्सा ब्लिस।)My rating for raw tonight is like 7.8 I guess. Start off strong and got weak later. Ending good though. #wwe #WWERaw— Antoine Parrish (@themoe85) December 15, 2020(मेरी ओर से RAW को आज 7.8 मिलेंगे। शुरुआत अच्छी थी लेकिन बाद में शो कमजोर पड़ गया। अंत बढ़िया था।)ये भी पढ़ें- WWE RAW, रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 14 दिसंबर 2020