रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए कुछ मैचों और सैगमेंट्स की घोषणा कर दी है। Hell in a Cell के पहले यह Raw का अंतिम एपिसोड रहेगा। इस वजह से WWE अपने इस एपिसोड को खास और रोचक बनाना चाहेगा। WWE अपने इस एपिसोड को अलग-अलग तरीकों से खास बना सकता है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिपRaw का पिछला एपिसोड उतना खास नहीं रहा। WWE ने कुछ हद तक अपने प्रशंसकों को निराश किया था। इस वजह से अब WWE को अपने फैंस को फिर निराश नहीं करना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- Raw में ईवा मरी की वापसी होगीImagine if Eva Marie beats Rhea Ripley for the Raw Women's title... pic.twitter.com/XPb1n5EnDP— Eden (@HerRoyalKahnum) May 8, 2021WrestleMania 37 के बाद से ही लगातार ईवा मरी के सैगमेंट देखने को मिल रहे थे। वो हर एक एपिसोड में कुछ नए सैगमेंट के साथ नजर आती थीं। पिछले हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला लेकिन WWE ने घोषणा करते हुए बताया कि अब Raw में उनकी वापसी देखने को मिलेगी। ईवा का अंतिम WWE रन उतना खास नहीं था और उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इस बार उनसे सभी फैंस को उम्मीद रहेंगी।ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell 2020 में जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट और अब वो क्या कर रहे हैं?देखकर लग रहा है कि इस सुपरस्टार ने अपनी रेसलिंग स्किल्स में सुधार किया है। बीच में खबरें सामने आई थी कि ईवा मरी अपने साथ एक बॉडीगार्ड या किसी और सुपरस्टार को लेकर आ सकती हैं। ईवा मरी की Raw में वापसी पर सभी का ध्यान होगा। वो Raw में वापसी करते हुए प्रोमो कट कर सकती हैं। इसके अलावा वो रिंग में किसी सुपरस्टार के खिलाफ मैच भी लड़ सकती हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!