WWE Raw प्रीव्यू: बॉबी लैश्ले को मिलेगी बड़ी चुनौती, 110 किलो का दिग्गज मचाएगा जबरदस्त बवाल?

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर
WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। फास्टलेन (Fastlane) के पहले ये WWE का अंतिम एपिसोड था। WWE ने जरूर ही इसे खास और रोचक बनाने की तैयारी कर ली है। Raw के इस एपिसोड के लिए WWE ने पहले ही बड़े मैचों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा भी WWE अपने इवेंट को हाइप करने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania इतिहास के 5 सबसे खराब मेन इवेंट्स जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे

इसके चलते ही Raw का एपिसोड काफी अच्छा रह सकता है। पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा था। इसके चलते Raw का एपिसोड धमाकेदार रहने वाला है। इसके अलावा Raw के इस एपिसोड से Fastlane के लिए हाइप बनाने की कोशिश की गई है। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के प्रीव्यू के बारे में बात करने वाले हैं।

- Raw में रिडल vs मुस्तफा अली (यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)

पिछले कुछ हफ्ते से रिडल रेट्रीब्यूशन के साथ स्टोरीलाइन में है। तीन हफ्ते से रेट्रीब्यूशन इस सुपरस्टार को परेशान कर रहा है। इस दौरान अली मुख्य रूप से रिडल के लिए मुश्किल बनने वाले हैं। खैर, रिडल ने अबतक चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम किया है। इस बार उनपर बड़ी चुनौती रहने वाली हैं। मुस्तफा अली और रिडल के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:- 12 बार की विमेंस चैंपियन का बॉयफ्रेंड WWE से हुआ नाराज, Raw के बाद लिया कंपनी को छोड़ने का फैसला?

दोनों ही सुपरस्टार्स अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनसे जबरदस्त एक्शन की उम्मीद रहेगी। मैच में टाइटल चेंज होने के चांस कम है। इसके बावजूद अगर रेट्रीब्यूशन की इंटरफेरेंस देखने को मिलती हैं तो जरूर ही शॉक देखने को मिल सकता है। इसके बावजूद शायद ही WWE इस समय रिडल से चैंपियनशिप लेना चाहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- Raw में हर्ट बिजनेस vs न्यू डे (टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

हर्ट बिजनेस अपनी Raw टैग टीम चैंपियनशिप को न्यू डे के खिलाफ डिफेंड करने वाला है। इस मैच में कुछ बड़ी चीज़ों की उम्मीद की जा सकती हैं। काफी समय से हर्ट बिजनेस के सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन के पास टैग टीम टाइटल्स मौजूद है। ऐसे में यहां कुछ बड़ा हो सकता है।

हर्ट बिजनेस और न्यू डे के बीच पहले भी मैच देखने को मिल चुके हैं। ऐसे में मुकाबले से शायद ही फैंस को शिकायत होने वाली हैं। इसके बावजूद टाइटल चेंज के चांस काफी ज्यादा कम है। खैर, काफी समय से सेड्रिक एलेक्जेंडर और शेल्टन बेंजामिन के अनबन देखने को मिल रही हैं। इसके चलते भी वो टाइटल गंवा सकते हैं।

- Raw में पेयटन रॉयस के पुश की शुरुआत हो?

कुछ महीनों पहले WWE ने आइकॉनिक्स को अलग करने का निर्णय लिया था। इसके बाद खबरें सामने आई थी कि पेयटन रॉयस को WWE सिंगल्स स्टार के रूप में पुश देने के लिए ऐसा कर रहा है। इसके बावजूद भी अबतक पेयटन रॉयस ने कुछ खास नहीं किया है। बिली के से अलग होने के बाद वो लेसी इवांस के साथ नजर आने लगी।

देखा जाए तो उन्हें सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में सफलता नहीं मिली हैं। इसके बावजूद पिछले हफ्ते Raw टॉक में उन्होंने अपनी बुकिंग निराशा जताई थी। इससे WWE ने टीज़ किया है कि उन्हें जबरदस्त पुश मिलने वाला है। ऐसे में Raw से उनके पुश की शुरुआत हो सकती है और वो किसी मैच में जीत दर्ज कर सकती हैं।

- Raw में बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट?

बॉबी लैश्ले ने पिछले हफ्ते द मिज़ को पराजित करते हुए अपनी WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया था। साथ ही उनकी ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी टीज़ हुई थी। ऐसे में अब Raw में उनकी स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती हैं। Raw के एपिसोड में MVP और बॉबी लैश्ले शो की शुरुआत कर सकते हैं।

इस दौरान वो लैश्ले की WWE चैंपियनशिप जीत और हर्ट बिजनेस की तारीफ कर सकते हैं। साथ ही ड्रू मैकइंटायर इस सैगमेंट में इंटरफेयर कर सकते हैं। साथ ही WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच की मांग कर सकते हैं। WWE यहां से Raw की तगड़ी शुरुआत कर सकता है और फैंस को ये चीज़ पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links