रॉ इस हफ्ते काफी धमाकेदार होने वाला है। उसकी एक अहम वजह है क्लैश ऑफ़ चैंपियन में यूनिवर्सल टाइटल मैच के लिए होने वाली कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग। एक रेसलर को ये मालूम होता है कि स्टोन कोल्ड के साथ रिंग में होना क्या मायने रखता है। उनके द्वारा सिर्फ नाम लिए जाने से ही कई रेसलर्स के करियर बेहतर हो जाते हैं। रॉ रीयूनियन में उनकी उपस्थिति ने ही शो की रेटिंग्स बढ़ा दी थीं। उसको ध्यान में रखकर ये कहा जा सकता है कि स्टोन कोल्ड वाला सैगमेंट काफी धमाकेदार होगा।
इसके अलावा भी ऐसे कई सैगमेंट हैं जिनको लेकर फैंस उत्साहित हैं। इनमें किंग ऑफ़ द रिंग के लिए होने वाला ट्रिपल थ्रेट मैच शामिल है। वहींं फोर हॉर्सविमेंस एक दूसरे से फाइट करेंगी। रे मिस्टीरियो भी शो में वापसी करने वाले हैं तो ये देखना होगा कि उनका मैच कैसा होगा।
ये भी पढ़ें: Chandrayaan 2 को लेकर WWE सुपरस्टार ने कहा- आज नहीं तो कल चांद पर तिरंगा जरूर लहराएगा
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर आइए नज़र डालते हैं कि इस हफ्ते शो में क्या हो सकता है।
#5 रे मिस्टीरियो बनाम ग्रैन मेटैलिक
![मà¥à¤à¥à¤¸à¤¿à¤à¤¨ à¤à¤à¥à¤¶à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f1a12-15679970418093-800.jpg 1920w)
रे मिस्टीरियो कुछ हफ्ते पहले अपना मास्क उतारने वाले थे। उस समय उनके बेटे ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। अब जब रेसलिंग में रे वापसी कर रहे हैं तो उनका मैच एक दूसरे मैक्सिकन हाई फ्लायर से हो रहा है। ये दोनों रिंग में धमाल मचाएंगे और इस बात में कोई दोराय नहीं है। ये देखना होगा कि क्या ग्रैन एक हील बनेंगे या फिर कोई अन्य रेसलर रे पर वार करेगा जिसकी वजह से उनकी वापसी पर एक नई कहानी की शुरुआत होगी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 रिकोशे बनाम समोआ जो बनाम बैरन कॉर्बिन (किंग ऑफ़ द रिंग टूर्नामेंट ट्रिपल थ्रेट मैच)
![तà¥à¤¨ रà¥à¤¸à¤²à¤°à¥à¤¸ à¤à¥ बà¥à¤ मà¥à¤ सिà¤à¤à¤²à¥à¤¸ मà¥à¤ सॠà¤
à¤à¥à¤à¤¾ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0cfe9-15679978810789-800.jpg 1920w)
पिछले हफ्ते रॉ में हुए किंग ऑफ़ द रिंग टूर्नामेंट मैच के दौरान समोआ जो और रिकोशे का मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। इसकी वजह से रेफरी ने उन दोनों को इस हफ्ते होने वाले मैच का हिस्सा बनाया। चूंकि ये तीनों काफी अच्छे रेसलर्स हैं तो इस मैच को देखने में फैंस को मज़ा आएगा। अब इसका विजेता कौन होगा ये हमें इस हफ्ते के शो में पता चल जाएगा।
ये भी पढ़ें: साल 2019 में WWE सुपरस्टार्स के 3 फेस टर्न जो अच्छे रहे और 2 जो उतने अच्छे नहीं रहे
#3 24/7 चैंपियनशिप से जुड़ा फन जारी रहेगा
24/7 चैंपियनशिप से जुड़े सैगमेंट काफी एंटरटेनिंग होते हैं। इस हफ्ते चैंपियनशिप से जुड़े सैगमेंट और मैच शो का हिस्सा होंगे या नहीं ये देखना होगा, लेकिन उसकी वजह से एंटरटेनमेंट काफी अच्छा होता है।
#2 शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच बनाम बेली और साशा बैंक्स
![फà¥à¤° हà¥à¤°à¥à¤¸à¤µà¥à¤®à¥à¤¨Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/f3b28-15679984789759-800.jpg 1920w)
शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच पर बेली ने पिछले हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन के दौरान वार किया था। इसका सीधा अर्थ है कि वो हील बन गई हैं। अब उनकी दोस्त भी इसमें उनका साथ दे रही हैं तो ये दोनों रिंग में अपनी साथियों से लड़ेंगी। ये एक अच्छा मैच होने वाला है और चारों रेसलिंग में महारथ रखती हैं इसलिए इनका एक साथ एक ही रिंग और मैच में होना शो को फायदा पहुंचाएगा।
ये भी पढ़ें: 3 चीजें जो WWE को सर्वाइवर सीरीज से पहले जरूर करनी चाहिए और 3 जो बिल्कुल नहीं होनी चाहिए
#1 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन यूनिवर्सल चैंपियनशिप वाली कहानी का हिस्सा होंगे
![सà¥à¤à¥à¤¨ à¤à¥à¤²à¥à¤¡, सà¥à¤à¥à¤¨ à¤à¥à¤²à¥à¤¡, सà¥à¤à¥à¤¨ à¤à¥à¤²à¥à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/113e9-15679964759069-800.jpg 1920w)
ये हम सब जानते हैं कि एक अच्छा मैच सिर्फ तब ही बेहतर हो सकता है जब उसमें रेसलर्स अच्छे हों लेकिन जब उसका हिस्सा स्टोन कोल्ड बन जाएं तो वो धमाल बन जाता है। ऐसा मुमकिन है कि स्टोन कोल्ड इस मैच के रेफरी बन सकते हैं। हम सब जानते हैं कि उनका किसी मैच में रेफरी बनना कितना अच्छा होता है। बैटल ऑफ़ द बिलियनियर्स हो या फिर ब्रॉक लैसनर बनाम गोल्डबर्ग, इन्होने हमेशा ही धमाल किया है।