इस हफ्ते रॉ में असुका और कायरी सेन ने पेज को अपने हील किरदार का निशाना बनाया था लेकिन कुछ फैंस समझ नहीं पा रहे थे कि इस टीम ने ऐसा क्यों किया। वहीँ डब्लू डब्लू ई (WWE) रेसलर्स की सऊदी अरब में इवेंट्स को लेकर क्या प्रतिक्रिया रही है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं और भी कुछ बड़ी अफवाहों के बारे में।
# 2020 में होगी पूर्व WWE चैंपियन की वापसी
![à¤à¤¿à¤à¤¦à¤° महल](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6140e-15724073069788-800.jpg 1920w)
फिलहाल पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन जिंदर महल घुटने की सर्जरी के कारण बाहर हैं लेकिन वो इस चोट से बहुत तेजी से उबर रहे हैं। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि उनका इन रिंग रिटर्न रॉयल रंबल 2020 में संभव है और आपको याद दिला दें कि इसी साल जून में हुए सुपर शोडाउन पीपीवी के बाद से उन्होंने कोई फाइट नहीं लड़ी है।
यह भी पढ़ें: 5 चीजें जो WWE क्राउन ज्वेल में बिल्कुल नहीं होनी चाहिए
# सऊदी अरब में होने वाले WWE इवेंट्स पर रेसलर्स की प्रतिक्रिया
![à¤à¥à¤°à¥ à¤à¥à¤°à¥à¤µà¥à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/271ce-15724076738924-800.jpg 1920w)
सऊदी अरब में WWE का अगला इवेंट क्राउन ज्वेल है जो इसी सप्ताह आयोजित होना है। अब कोरी ग्रेव्स ने सऊदी अरब में होने वाले इवेंट्स पर रेसलर्स की प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि,"अधिकतर सुपरस्टार्स को वहाँ जाना पसंद है क्योंकि इस 1 इवेंट के लिए ही काफी अच्छा पैसा अदा किया जाता है। देखा जाए तो ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज़ के होने से यह इवेंट और भी रोमांचक हो गया है।"
# एलेक्सा ब्लिस फिलहाल ब्रेक पर हैं
![à¤à¤²à¥à¤à¥à¤¸à¤¾ बà¥à¤²à¤¿à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/374c3-15724080087517-800.jpg 1920w)
एक तरफ निकी क्रॉस बेली को स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज करने वाली हैं लेकिन उनकी पार्टनर एलेक्सा ब्लिस फिलहाल कुछ समय के ब्रेक पर हैं। इसका कारण यह है कि एलेक्सा और WWE के पास उनके लिए कोई खास स्टोरीलाइन भी मौजूद नहीं है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# लाइव टीवी पर AEW का नाम लेना सैमी जेन का खुद का सुझाव था
इस साल मई में सैमी जेन लाइव इवेंट के दौरान AEW का नाम लेकर विवाद का विषय बन गए थे, इस बारे में बहुत से लोगों का मानना था कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा था। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि यह पूरी तरह उनका सुझाव था ना कि किसी स्क्रिप्ट का।
यह भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने डेब्यू मैच में ही टाइटल मैच मिला
# कबुकी वॉरियर्स द्वारा पेज पर अटैक की वजह
![पà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/52529-15724089245915-800.jpg 1920w)
जबसे असुका और कायरी सेन टैग टीम बनी हैं, उन्हें पूर्व डीवाज़ चैंपियन पेज ही मैनेजर करती आ रही थीं लेकिन इस हफ्ते रॉ में इस कबुकी वॉरियर्स ने पेज पर हमला कर दिया था। इस पर डेव मैल्टजर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि ऐसा केवल इसलिए किया गया है जिससे उनके हील टर्न को बड़ा पुश दिया जा सके और WWE का यह कदम सफल भी साबित हो रहा है।
# इस तरह WWE में आ सकते थे कैनी ओमेगा
![à¤à¥à¤¨à¥ à¤à¤®à¥à¤à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/ec28f-15724091977674-800.jpg 1920w)
कैनी ओमेगा को साइन करने के लिए WWE ने कई पैंतरे अपनाने की कोशिश की थी मगर उन्होंने AEW की राह चुनी थी। अब डेव मैल्टजर ने इस पर खुलासा करते हुए कहा है कि WWE को उन्हें एजे स्टाइल्स के साथ रेसलमेनिया मैच ऑफर करना चाहिए था। इसी के साथ 3 मिलियन डॉलर सालाना रकम कैनी को WWE में ला सकती थी।