3 बड़े धोखे जो WWE Saturday Night's Main Event 2024 में देखने को मिल सकते हैं

wwe
WWE Saturday Night's Main Event में हो सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Big Betrayal Saturday Night's Main Event: 14 जनवरी, 2024 को WWE Saturday Night's Main Event का आयोजन होगा। फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं। इवेंट में बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। मैचों में भी कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती हैं। स्टार्स अपने ही साथियों के साथ बड़ा गेम खेल सकते हैं। ऐसे कारनामे अक्सर WWE में होते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो Saturday Night's Main Event में देखने को मिल सकते हैं।

Ad

#3 WWE Saturday Night's Main Event में रैंडी ऑर्टन मचा सकते हैं बवाल

Ad

Saturday Night's Main Event में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इनकी राइवलरी को मजेदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। मुकाबले में रैंडी ऑर्टन की दखलअंदाजी की संभावनाएं भी हैं।

सभी को लगता है कि ऑर्टन आएंगे तो फिर कोडी रोड्स का साथ देंगे। हालांकि, ऑर्टन एक बड़ा कारनामा कर सभी को चौंका सकते हैं। वो रोड्स को धोखा देकर उनके ऊपर हील टर्न ले सकते हैं। रैंडी और कोडी के बीच मुकाबला देखने के लिए भी फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक हैं। कंपनी आगामी शो के जरिए इसकी शुरूआत कर सकती हैं।

#2 क्या WWE सुपरस्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो करेंगे कमाल?

Ad

Saturday Night's Main Event में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। इस मैच में भी बवाल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। तीनों अच्छा मैच देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

डॉमिनिक मिस्टीरियो इस मुकाबले में बड़ा रोल निभा सकते हैं। वो फिन बैलर को धोखा देकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं। पिछले हफ्ते फिन ने गुंथर से कहा था कि डॉमिनिक उनसे लड़ना डिजर्व नहीं करते थे फिर भी उन्हें मौका मिला। इसके पहले भी बैकस्टेज बैलर ने डॉम का मजाक बनाया था। इन चीजों से परेशान होकर मिस्टीरियो अब फिन को धोखा देने के बारे में सोच सकते हैं।

#1 WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में भी हो सकती है धोखेबाजी

Ad

Saturday Night's Main Event में लिव मॉर्गन विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं। दोनों की राइवलरी शानदार चल रही है। इयो और लिव के बीच मुकाबला भी जोरदार होगा।

बड़े मुकाबले में राकेल रॉड्रिगेज़ गेम खेल सकती हैं। Bad Blood में वापसी के बाद से वो लिव के साथ काम कर रही हैं। अभी तक राकेल कोई बड़ा कारनामा नहीं कर पाई हैं। अब उनके मन में टाइटल का लालच आ सकता हैं। हो सकता है कि वो लिव को धोखा देने के बारे में सोचें। इसके लिए रॉड्रिगेज़ Saturday Night's Main Event में होने वाले मुकाबले को चुन सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications