SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन के बाद फैंस की तरफ से आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

रोमन रेंस
रोमन रेंस

SmackDown के एपिसोड का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए महत्वपूर्ण चीज़ों की घोषणा की थी और कहा जा सकता है कि ब्लू ब्रांड का ये एपिसोड मनोरजंक रहा। शो की शुरुआत रोमन रेंस और पॉल हेमन ने की थी और यहां बाद में जे उसो, शेमस और किंग कॉर्बिन भी नजर आए।

एजे स्टाइल्स और जैफ हार्डी के मैच में सैमी जेन की इंटरफेरेंस देखने को मिली थी। क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए WWE ने एक बड़ा टाइटल मैच टीज़ किया। बेली ने साशा बैंक्स पर पिछले हफ्ते हमला करने का कारण बताया था। साथ ही बेली को अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए निकी क्रॉस के रूप में चैलेंजर मिल गयी है।

ये भी पढ़ें;- WWE SmackDown, 11 सितंबर 2020: सुपरस्टार्स की पावर रैंकिंग

एलेक्सा ब्लिस का भी एक अलग ही रूप देखने को मिला। साथ ही फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट ने काफी बढ़िया काम किया। मेन इवेंट में जे उसो ने अंत तक टैग टीम मैच में शेमस और किंग कॉर्बिन का सामना किया। इसके बाद रोमन रेंस ने आकर शेमस को सिर्फ एक स्पीयर लगाया और जीत दर्ज कर ली।

SmackDown का एपिसोड जरूर ही रोचक रहा था और पुरे एपिसोड में रोमन रेंस चर्चा का विषय बने रहे थे। ट्विटर पर SmackDown को लेकर फैंस की बढ़िया प्रतिक्रिया रही। आइए SmackDown को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं जानते हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया:

(नए रोमन रेंस काफी बढ़िया है और WWE को इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ता। वो इसे बढ़िया तरह से निभाते हैं।)

(नए रोमन रेंस SmackDown में सबसे अच्छी चीज़ है)

(रोमन रेंस की टी-शर्ट ही सबकुछ बयान कर देती है)

(सामने आओ और जीत जाओ, द बिग डॉग रोमन रेंस)

(मैं पहले रोमन रेंस का फैन नहीं था लेकिन मुझे उनका हील टर्न पसंद आया है)

(मुझे रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन काफी पसंद आयी है)

(WWE ने रोमन रेंस के साथ जो भी किया है, मुझे वो पसंद आया है)

(SmackDown का एपिसोड बढ़िया था। हील रोमन रेंस ने एंट्री की और जीत गए। जे उसो ने बढ़िया काम किया। रोमन रेंस का चेहरा बता रहा है कि वो क्लैश ऑफ चैंपियंस में अपने परिवार को धोखा देंगे।)

(मुझे ये स्टोरीलाइन पसंद आयी। जे उसो और रोमन रेंस की जीत हुई)

(रोमन रेंस का ये वर्जन SmackDown पर राज करेगा)

(रोमन रेंस ने वही किया, जिसका उन्होंने वादा किया था।)

ये भी पढ़ें-WWE SmackDown रिजल्ट्स: 11 सितंबर, 2020

Quick Links