स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, ये WWE के लिए साल 2021 का पहला शो रहेगा। वो जरूर ही इसे खास बनाना चाहेंगे। WWE ने पहले ही इसके लिए कई बड़ी चीजें तय कर दी है। SmackDown में एक बड़ा रिटर्न होने वाला है, साथ ही चैंपियन बनने के बाद सुपरस्टार अपना पहला मैच लड़ेगा। इसके साथ ही चैंपियन को नया चैलेंजर मिल सकता है। ऐसे में लग रहा है कि WWE इसे बेहतर और अनोखा बनाना चाहेगा।ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैंपिछले हफ्ते WWE ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस हफ्ते भी अच्छे एपिसोड की उम्मीद होगी। खैर, आइए SmackDown के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं। - SmackDown में रोमन रेंस को मिलेगा अगला विरोधी?Who do you want to see Roman Reigns face at Wrestlemania 37? pic.twitter.com/rdmqUpeJbK— 👑M🌟e🐶🎄🏂⛷️❄️ (@MoeskiDog) December 30, 2020रोमन रेंस के पिछले हफ्ते केविन ओवेंस को स्टील केज मैच में हरा दिया। इसके बाद से लग रहा है कि अब शायद रोमन रेंस और केविन ओवेंस की दुश्मनी का अंत हो गया है। खैर, ओवेंस अब जे उसो से बदला लेते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बावजूद रोमन रेंस को अब रॉयल रंबल में टाइटल डिफेंड करने के लिए एक नए चैलेंजर की जरूरत होगी। ऐसे में नंबर 1 कंटेंडर मैच देखने को मिल सकता है। इसके अलावा चांस है कि ओवेंस अपनी दुश्मनी को जारी रखते हुए नजर आ सकते हैं। What's your favorite Roman Reigns ppv match of 2020? pic.twitter.com/e2jR3SOkfN— 👑M🌟e🐶🎄🏂⛷️❄️ (@MoeskiDog) December 31, 2020ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस को लेकर चौंकाने वाला बयान, ल्यूक हार्पर को दी गई श्रद्धांजलि, WWE छोड़ेगा फेमस सुपरस्टार?देखा जाए तो केविन ओवेंस के अलावा WWE के पास डेनियल ब्रायन के रूप में एक अच्छा विकल्प था। इसके बावजूद वो रॉयल रंबल मैच का हिस्सा रहने वाले हैं। ऐसे में WWE को अब रेंस के लिए एक बेहतर चैलेंजर की तलाश होगी। इसके चलते SmackDown में रोमन का अगला विरोधी सामने आ सकता है। WWE यहां किसी नए चेहरे को लेकर सामने ला सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।