स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा खास रहने वाला है। WWE ने इसके लिए अबतक ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। WWE जरूर ही यहां अपने फैंस के लिए कुछ बड़े सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से SmackDown के एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहे हैं। फैंस को Raw से ज्यादा SmackDown के एपिसोड पसंद आ रहे हैं।Embrace the vision.@WWERollins returns to #SmackDown tomorrow night! pic.twitter.com/HuxELRdLJV— WWE (@WWE) February 11, 2021ये भी पढ़ें:- जॉन सीना का चौंकाने वाला बयान, अंडरटेकर पर साधा गया निशाना, भारतीय सुपरस्टार करेगा WWE में डेब्यू?ऐसे में उम्मीद होगी कि इस हफ्ते भी WWE अपने फैंस को बेहतर शो देकर प्रभावित करें। पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड काफी शानदार रहा था। WWE ने बड़े रिटर्न, टाइटल मैच और खास सैगमेंट तय करके उसे बेहतर बनाया था। SmackDown के इस एपिसोड में भी बड़ा रिटर्न देखने को मिलने वाला है। खैर, आइए SmackDown के इस एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।- SmackDown में सैथ रॉलिंस की होगी वापसीSeth Rollins will return on this week’s Smackdown‼️👀It’s his first appearance on the show since Nov. 20 pic.twitter.com/K8KAcOJsUS— WrestlingWorldCC (@WrestlingWCC) February 10, 2021महीनों बाद WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सैथ रॉलिंस WWE के SmackDown ब्रांड में अपनी वापसी करने वाले हैं। Royal Rumble में रॉलिंस ने 29वें स्थान पर एंट्री करते हुए सबको सरप्राइज कर दिया था। इसके बाद SmackDown के अंतिम एपिसोड में वो नजर नहीं आए। इसके बावजूद अब SmackDown में उनकी वापसी होगी।ये भी पढ़ें:- हाल ही में WWE रिंग तोड़ने वाले 154 किलो के फेमस रेसलर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलानसैथ रॉलिंस जरूर ही अपने रिटर्न को धमाकेदार बनाना चाहेंगे। खैर, वो अपने हील कैरेक्टर में ही दिखाई दे सकते हैं क्योंकि Royal Rumble में भी वो उसी कैरेक्टर में आए थे। हर कोई उन्हें WWE में देखना पसंद करता है और वो यहां से एक नई स्टोरीलाइन की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। उनके पास डेनियल ब्रायन, ओटिस, बिग ई समेत अन्य कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ दुश्मनी करने के विकल्प है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।