WWE SmackDown प्रीव्यू: चैंपियनशिप के लिए दिग्गजों का होगा सामना, रोमन रेंस पर होगा खतरनाक हमला?

WWE SmackDown
WWE SmackDown

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। दरअसल, रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड होगा। ऐसे में WWE इसे खास बनाना चाहेगा और कुछ बड़ी चीज़ें तय कर सकता है। WrestleMania 37 के बाद रॉ (Raw) का एपिसोड उतना खास साबित नहीं हुआ था। फैंस भी उससे काफी ज्यादा निराश दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: पूर्व चैंपियंस की चौंकाने वाली वापसी, मेन इवेंट में दिग्गज पर हुआ जबरदस्त अटैक

इसके चलते WWE को अब SmackDown का एपिसोड बेहतर बनाना होगा। अबतक WWE ने कुछ चीज़ों की घोषणा कर दी है। खैर, कुछ अलग और खास सैगमेंट भी देखने को मिल सकते हैं। WWE को ब्लू ब्रांड के एपिसोड से काफी ज्यादा अच्छा बनाना होगा वरना फैंस को निराशा मिलेगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।

- SmackDown में बिग ई vs अपोलो क्रूज (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

WrestleMania 37 में अपोलो क्रूज ने डब्बा काटो की मदद से बिग ई को पराजित कर दिया था। साथ ही वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने थे। हर एक फैन उन्हें देखने के लिए उत्साहित है क्योंकि क्रूज ने काफी कोशिशों के बाद टाइटल पर कब्जा किया है। साथ ही वो अपने नए साथी को लेकर आए हैं। खैर, SmackDown में उनका रीमैच देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- WrestleMania के बाद Raw के बेहद खराब एपिसोड पर भड़के फैंस, WWE देखना बंद करने की दी धमकी

अपोलो क्रूज और बिग ई के बीच एक बार और मुकाबला हो सकता है। बिग ई एक रीमैच की मांग कर सकते हैं और इसके चलते SmackDown में दोनों ही पूर्व दोस्तों के बीच फिर मुकाबला हो सकता है। खैर, शायद ही अपोलो क्रूज इस दौरान टाइटल हारते हुए दिखाई दें। वो अब कुछ समय तक चैंपियनशिप को अपने ही पास रखते हुए नजर आ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- रे मिस्टीरियो vs ओटिस

SmackDown के एपिसोड के लिए रे मिस्टीरियो के बड़े मैच का ऐलान हो गया है। दरअसल, ओटिस एक सिंगल्स मैच में रे मिस्टीरियो का सामना करेंगे। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच पहले भी सिंगल्स मैच देखने को मिले हैं और ओटिस को वहां जीत मिली हुई है। देखा जाए तो इस बार कुछ अलग हो सकता है।

मैच में डॉमिनिक और चैड गेबल की इंटरफेरेंस हो सकती हैं। इसके बावजूद इस बार बेबीफेस सुपरस्टार्स को जीत मिल सकती हैं। साथ ही वो टैग टीम टाइटल्स की रेस में आगे जा सकते हैं। खैर, दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच मैच अच्छा रह सकता है क्योंकि उनके बीच साइज में काफी फर्क ज्यादा है।

- डर्टी डॉग्स vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच)

WWE ने हाल ही में SmackDown के लिए एक बड़ा चैंपियनशिप मैच की घोषणा की है। दोनों टैग टीम SmackDown के अंतिम एपिसोड में हुए टैग टीम टाइटल्स मैच में शामिल थी। अब दोनों के बीच फिर मैच देखने को मिलने वाला है। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को पराजित करना उतना आसान नहीं रहने वाला है।

इस मैच में टाइटल चेंज हो सकता है। इसके बावजूद पिछले हफ्ते डर्टी डॉग्स ने अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया था। हो सकता है कि इस बार भी वो चैंपियन बने रह सकते हैं। इस मैच में किसी टीम टीम को चुनना आसान नहीं रहेगा। इसके चलते ही टाइटल मैच रोचक रहने वाला है।

- बियांका ब्लेयर प्रोमो कट करें

WrestleMania में बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स ने इतिहास बनाया था। दरअसल, दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच नाईट 1 के मेन इवेंट में मैच देखने को मिला था। ये मुकाबला उम्मीदों से बेहतर साबित हुआ। साथ ही बियांका ब्लेयर को इस ऐतिहासिक मैच में जीत मिली थी। साथ ही वो नई चैंपियन बन गई थी।

अब SmackDown में वो प्रोमो कट करते हुए नजर आ सकती हैं। इस दौरान वो अपनी जीत और अपने करियर को लेकर बात कर सकती हैं। साथ ही साशा बैंक्स भी इस सैगमेंट में इंटरफेयर कर सकती हैं। साथ ही वो टाइटल रीमैच की मांग कर सकती हैं वहीं बियांका ब्लेयर को बड़ी जीत पर बधाई भी दे सकती हैं।

- जीत के बाद रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस ने WrestleMania में ऐज और डेनियल ब्रायन को ट्रिपल थ्रेट मैच में पराजित करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया था। खैर, रोमन रेंस को इस दौरान एक बड़ी जीत मिली थी और उनकी जीत ने सबको प्रभावित किया था। अब SmackDown में वो प्रोमो कट कर सकते हैं।

वो शो की शुरुआत कर सक्ते हैं। साथ ही अपनी जीत के बारे में बात कर सकते हैं। साथ ही जे उसो की भी धन्यवाद कह सकते हैं। इस दौरान ऐज या डेनियल ब्रायन की इंटरफेरेंस के चांस भी बन सकते हैं। वो आकर रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं। इसके बावजूद रोमन रेंस को अब SmackDown के एपिसोड में देखना रोचक रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links