स्मैकडाउन इस हफ्ते धमाकेदार होगा और उसकी वजह है क्राउन ज्वेल जो अगले हफ्ते होने वाला है। उस शो को लेकर अभी से ही फैंस रोमांचित हैं और इस स्थिति में कंपनी स्मैकडाउन के जरिए उसे बढ़ाने का प्रयास करेगी। यही वजह है कि इस हफ्ते डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन भी शो का हिस्सा होंगे। इसमें दोराय नहीं कि उनके मैनेजर पॉल हेमन भी शो का हिस्सा होंगे। उनके प्रोमोज ने ही हमेशा से कंपनी और ब्रॉक को फायदा पहुंचाया है।
इस हफ्ते हर वो रेसलर और लड़ाई देखने को मिलेगी जो फैंस का रोमांच बढ़ाए। स्मैकडाउन फॉक्स के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट है और यही वजह है कि कंपनी खासकर विंस किसी भी बदलाव से नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने एरिक को हटाकर ब्रूस को शो की कमान दी है, लेकिन देखना होगा कि उसका कितना प्रभाव होता है।
ये भी पढ़ें: किस तरह से बनाए गए WWE के कुछ खास प्रोमो, सैगमेंट और ऐड?
आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते शो में क्या हो सकता है:
#5 क्या ब्रॉन स्ट्रोमैन और टायसन फ्यूरी आमने सामने होंगे?
ब्रॉन ने टायसन पर परफॉर्मेंस सेंटर में अटैक किया था। ये काफी परेशान करने वाला पल तो नहीं था लेकिन इसकी वजह से इनके बीच में लड़ाई के आगे बढ़ने की संभावना है। टायसन किसी लड़ाई से पीछे नहीं हटते और ब्रॉन स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। ऐसे में क्या जिप्सी किंग के नाम से जाने जानेवाले टायसन फ्यूरी, मॉन्स्टर अमंग मेन के नाम से जाने जानेवाले ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक करेंगे। अगर हाँ तो इसे लड़ाई को भला कौन रोक पाएगा।
हम सब जानते हैं कि दोनों एक्शन में एक्सपर्ट हैं और ऐसे में इनका काम ही इस कहानी को बेहतर कर सकता है। अब ये इसे कैसे आगे बढ़ाएंगे ये शो में पता चलेगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 टैग टीम क्या आपस में लड़ेंगी?
![à¤à¥à¤ à¤à¥à¤®](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/7096f-15719323200840-800.jpg 1920w)
क्राउन ज्वेल में कंपनी ने एक टैग टीम टर्मोइल मैच की घोषणा की है और उसमें हिस्सा लेने वाली कुछ टीम्स रॉ तो कुछ स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। क्या कंपनी उस मैच को हाइप करने के लिए कुछ टीम्स को आज तो कुछ को अगले हफ्ते रॉ में लड़वाएगी? ये एक ऐसा सैगमेंट है जिसको लेकर सभी काफी उत्साहित होंगे।
ये भी पढ़ें: Crown Jewel में सैथ रॉलिंस बनाम द फीन्ड मैंच में एक नई और बड़ी शर्त जोड़ी गई
#3 बेली निकी क्रॉस से क्या कहेंगी?
निकी क्रॉस ने बेली को पिछले हफ्ते अपना मैच जीतकर हैरान कर दिया था। एक नए एट्टीट्यूड के साथ बेली काफी अच्छा काम कर रही हैं और अगर बात की जाए निकी क्रॉस की तो वो अच्छा पुश पा रही हैं। इसका अर्थ है कि अगर ये अपने काम को अच्छे से करती हैं तो उन्हें चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस समय स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बेली हैं और वो अपनी अगली विरोधी से क्या कहेंगी ये देखना होगा।
#2 ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज के बीच मैच को लेकर इस हफ्ते क्या होगा?
![बà¥à¤°à¥à¤ à¤à¤° à¤à¥à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/f613c-15719315124796-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज के बीच एक पुराना इतिहास है। केन को देखकर जिस तरह से ब्रॉक हैरान रह गए थे, उससे ये बात तय है कि उन्हें हराने में मौजूदा चैंपियन को काफी परेशानी होगी। केन को रे मिस्टीरियो का समर्थन है और इसमें कोई दोराय नहीं कि वैलासकेज ने लैसनर पर एक जीत दर्ज की हुई है। इसको देखते हुए इनके बीच का सैगमेंट शो का एक महत्वपूर्ण पल होगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण पल के बारे में हम अगले पॉइंट में बताने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: 5 कारण जिनके आधार पर जैक स्वैगर ने AEW Dynamite में एंट्री करके क्रिस जैरिको का ग्रुप ज्वाइन किया
#1 फायरफ्लाई फनहाउस में क्या होगा?
फायरफ्लाई फनहाउस हर रेसलिंग फैन का पसंदीदा सैगमेंट है। इसको लेकर फैंस हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। सैथ रॉलिंस और द फीन्ड अलग ब्रांड्स का हिस्सा हैं ऐसे में ब्रे किस तरह से उस कमी को पूरा करते हैं ये देखना होगा। क्या वो पिछले हफ्ते रॉ में फायरफ्लाई फनहाउस के जलाए जाने के बारे में कुछ कहेंगे?