CM Punk: WWE सुपरस्टार सीएम पंक (CM Punk) ने अपनी हेल्थ को लेकर इस बार पॉजिटिव अपडेट दिया है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और शेमस के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ था। इस दौरान पंक का खूब जिक्र हुआ था।
इस साल की शुरूआत में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में सीएम पंक को चोट लग गई थी। इसके बाद पंक एक्शन से बाहर हो गए। उनकी इस इंजरी का श्रेय मैकइंटायर ने लिया और तब से लगातार उनका मजाक बनाया।
पंक ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वो काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने किसी का भी सहारा नहीं लिया है। इससे लग रहा है कि वो अब लगभग फिट हो गए हैं।
![सीएम पंक की इंस्टाग्राम स्टोरी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/04/d774c-17139033957509-1920.jpg 1920w)
WWE दिग्गज सीएम पंक ने ड्रू मैकइंटायर को किया परेशान
सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी इस समय जबरदस्त चल रही है। हालांकि, Raw के पिछले दो एपिसोड में पंक नज़र नहीं आए। पंक की वजह से मैकइंटायर को अभी तक बहुत नुकसान भी हुआ है।
WWE WrestleMania XL में पंक ने पहला बहुत बड़ा झटका मैकइंटायर को दिया था। दरअसल रॉलिंस को हराकर ड्रू नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए थे। इसके बाद वो कमेंट्री टेबल के ऊपर गए और लगातार पंक के ऊपर निशाना साधा। पंक को गुस्सा आया और उन्होंने ड्रू को नीचे गिराकर हमला कर दिया। इसका पूरा फायदा डेमियन प्रीस्ट ने उठाया। उन्होंने तुरंत आकर Money in the Bank ब्रीफकेस कैश-इन कर टाइटल अपने नाम कर लिया।
WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में पंक ने दूसरा झटका मैकइंटायर को दिया था। मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर, जे उसो, ब्रॉन्सन रीड और रिकोशे के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच हुआ था। ड्रू इस मुकाबले को जीतने वाले थे लेकिन अचानक पंक ने आकर उनका पांव खींच दिया। इसका फायदा जे ने उठाया और मुकाबला जीत लिया। अब ये बात तो पक्की है कि इन दोनों की राइवलरी आगे तगड़ी रहेगी। कंपनी के किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला भी पक्का लग रहा है।