WWE SummerSlam 2020: 5 बड़ी चीज़ें जो पीपीवी में हो सकती है

समरस्लैम
समरस्लैम

4- रिक फ्लेयर की मदद से रैंडी ऑर्टन की जीत हो

हाल ही में रैंडी ऑर्टन और रिक फ्लेयर का एक सैगमेंट दिखाया गया था जहां दोनों अलग हो गए थे। ऑर्टन ने बुरी तरह से अपने अच्छे दोस्त पर हमला किया था। लग रहा है कि दोनों अब लग हो चुके हैं।

ये उन दोनों की चाल भी हो सकती है। दरअसल, ऑर्टन ने WWE चैंपियनशिप को धोखे से जीतने के लिए रिक फ्लेयर के साथ प्लान बनाया हो। ऐसा होने से समरस्लैम का मजा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

3- एलिस्टर ब्लैक हील टर्न लेकर सैथ रॉलिंस के ग्रुप में जुड़ जाएं

एलिस्टर ब्लैक लंबे समय से नजर नहीं आए हैं। अंतिम बार उन्हें Raw के एक एपिसोड में देखा गया था जहां मर्फी और रॉलिंस ने उन्हें अँधा करने की कोशिश की थी।

समरस्लैम में उनकी चौंकाने वाली वापसी हो सकती है। वो वापसी करते हुए डॉमिनिक नहीं बल्कि रॉलिंस की मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही ब्लैक भी रॉलिंस की शरण में आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE मैच जो समरस्लैम 2020 में होते-होते रह गए