WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के इस हफ्ते के एपिसोड में WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को बड़ा झटका लगा। सिजेरो (Cesaro) ने वापसी कर रॉलिंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया। रॉलिंस ने जो उम्मीद की थी, उसमें वो इस बार सफल साबित नहीं हो पाए। बेली (Bayley) के शो में रॉलिंस ने एंट्री की और सिजेरो का जमकर मजाक बनाया। पिछले हफ्ते रॉलिंस काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने धमकी भी दी थी। कायला ने रॉलिंस से कहा भी था कि सिजेरो जल्द ही वापसी करने वाले हैं।ये भी पढ़ें:रोमन रेंस की गलती का बनाया गया मजाक, नए लुक में नजर आए ब्रॉन स्ट्रोमैन, WWE करेगी दिग्गज सुपरस्टार्स की छुट्टी?WWE सुपरस्टार सिजेरो ने की वापसीWWE सुपरस्टार सिजेरो ने हाल ही में इंटरव्यू में कहा था कि वो रॉलिंस से अपना बदला लेंगे। इस बार उन्होंने ऐसा ही किया। बेली और रॉलिंस ने बियांका और सिजेरो का अपने सैगमेंट में जमकर मजाक बनाया। रिंग में बने दरवाजे में पहले घंटी बजी और रॉलिंस इसे खोलने गए तो वहां सिजेरो मौजूद थे। ये देखकर रॉलिंस बहुत ज्यादा चौंक गए थे।ये भी पढ़ें:WWE से निकाले गए दिग्गज ब्रॉन स्ट्रोमैन के नए लुक ने मचाया धमाल, कम दाढ़ी-मूंछों के साथ कुछ ऐसे आए नजरDING DONG, CESARO!#SmackDown @WWECesaro @WWERollins @itsBayleyWWE pic.twitter.com/qW3QNgSVSb— WWE (@WWE) June 12, 2021सिजेरो ने बेली का सैट भी तोड़ दिया और सबसे खास बात रॉलिंस की पैंट भी फाड़ दी। रिंग में बने दरवाजे से रॉलिंस बिना पैंट के बाहर नजर आए। इस बार रॉलिंस की हालत सिजेरो ने बहुत खराब कर दी थी। चीजें यहीं खत्म नहीं हुई क्योंकि बियांका ब्लेयर ने भी एंट्री कर बेली को डराया। ये भी पढ़ें:5 कारण क्यों रोमन रेंस और रे मिस्टीरियो के बीच Hell in a Cell 2021 में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होना चाहिएThe DRIP has been RIPPED! #SmackDown @WWECesaro @WWERollins pic.twitter.com/wyRVotfz2n— WWE (@WWE) June 12, 2021सिजेरो ने कहा था कि वो रॉलिंस को बुरी हालत में रिंग से बाहर भेजेंगे और उन्होंने ऐसा ही किया। WrestleMania 37 में इन दोनों के बीच शानदार तरह से बिल्ड किया गया था। कुछ ही दिनों में Hell in a Cell पीपीवी होगा और यहां इन दोनों का मैच होने की पूरी उम्मीद है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!