सर्वाइवर सीरीज के बाद से WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस लाइव टीवी पर नजर नहीं आए हैं। बैकी लिंच के साथ वो थे। अब लेकिन सैथ रॉलिंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 1 जनवरी को होने वाले ब्लू ब्रांड के शो में सैथ रॉलिंस की वापसी होगी। ये भी पढ़ें: 2021 में होने वाले RAW के पहले एपिसोड में हिस्सा लेंगे 20 से ज्यादा WWE दिग्गज, कई सुपरस्टारर्स के नामों का हुआ खुलासासैथ रॉलिंस की वापसी पर अपडेटपिछले एक साल से सैथ रॉलिंस ने हील के कैरेक्टर में शानदार काम किया है। वो रेड ब्रांड का हिस्सा थे लेकिन इस बार ड्राफ्ट में उन्हें ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया। सर्वाइवर सीरीज में वो मेंस टीम का हिस्सा भी थे। सर्वाइवर सीरीज में सैथ रॉलिंस ने ब्लू ब्रांड की तरफ से आसानी से हार मान ली थी। अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर उन्होंने फिर छुट्टी ले ली। हाल ही में बैकी लिंच मां बनीं हैं। अब सैथ रॉलिंस एक बार फिर नए अंदाज में वापसी कर धमाल मचाएंगे।2021 on FOX kicks off with fireworks with the return of @WWERollins!📺: #SmackDown Jan. 1, 2021 pic.twitter.com/EFcLkJhgjE— WWE on FOX (@WWEonFOX) December 26, 2020ये भी पढ़ें: 8 WWE सुपरस्टार्स जो अभी तक चैंपियन नहीं बन पाए हैंसर्वाइवर सीरीज में सैथ ऱॉलिंस ने आसानी से हार मान ली थी और घुटने टेक लिए थे। ये काफी चौंकाने वाले पल था। वापसी के बाद अब सैथ रॉलिंस इस बारे में बयान दे सकते हैं। रॉलिंस ने पहले ये भी कहा था कि उनकी नजरें अब यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर हैं। अगर सैथ रॉलिंस को ये चैंपियनशिप जीतनी है तो फिर उन्हें रोमन रेंस के साथ मुकाबला करना पड़ेगा। फिलहाल की स्थिति को देखते हुए ये नहीं लगता है कि वो रोमन रेंस से पंगा लेंगे। लेकिन आने वाले समय में रोमन रेंस के साथ उनका मैच होना तय है। अब अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो का इंतजार सभी कर रहे हैं। क्योंकि ये देखना मजेदार होगा कि सैथ रॉलिंस वापसी के बाद क्या करेंगे। सैथ रॉलिंस की फ्यूड किसके साथ अब शुरू होगी ये भी चौंकाने वाली बात होगी। WWE में कुछ भी हो सकता है। तो शायद रोमन रेंस को भी वो चुनौती पेश कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर रॉयल रंबल में अगले साल एक धमाकेदार मैच देखने को मिल सकता है। एक बात तो तय है कि सैथ रॉलिंस अब नए अंदाज में वापसी करेंगे।ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"