WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस(Seth Rollins) 35 साल के हो गए हैं और उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें विश कर रहे हैं। WWE NXT यूके सुपरस्टार नैथन फ्रेजर(Nathan Frazer) ने ट्विटर पर अनोखे अंदाज में सैथ रॉलिंस को बर्थडे विश किया। फ्रेजर ने हैप्पी बर्थडे पापा लिखकर सैथ रॉलिंस का दिल छू लिया। दरअसल सैथ रॉलिंस के ब्लैक एंडर ब्रेव रेसलिंग एकेडमी से ही फ्रेजर ग्रेजुएट हुए है। सैथ रॉलिंस ने फ्रेजर को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। फ्रेजर इस समय बड़े सुपरस्टार है और शुरूआती करियर में सैथ रॉलिंस ने उनकी काफी मदद की।ये भी पढ़ें:-SummerSlam 2021 का हिस्सा होंगे WWE दिग्गज जॉन सीना, मौजूदा रोस्टर के सबसे बड़े विलन से होगी भिड़ंत?WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को मिला अनोखा संदेशWWE NXT यूके में फ्रेजर लगातार अच्छी परफॉर्मेस दे रहे हैं। सैथ रॉलिंस की बहुत इज्जत फ्रेजर करते हैं और अपना गुरू भी उन्हें मानते हैं।ये भी पढ़ें:-WWE ने एक और दिग्गज को निकाला, रोमन रेंस ने दिग्गज पर साधा निशाना, जॉन सीना का वापसी के बाद होगा खतरनाक मैच?Happy birthday dad @WWERollins pic.twitter.com/8WcVRrhE7t— Nathan Frazer (@WWEFrazer) May 28, 2021फ्रेजर का अभी से WWE में बहुत बड़ा नाम हो गया है। फ्यूचर में मेन रोस्टर में आकर वो अपना जलवा दिखा सकते हैं। सैथ रॉलिंस भी फ्रेजर के ऊपर बहुत भरोसा करते हैं और उन्हें लगता है कि फ्रेजर WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। ये भी पढ़ें:-रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के 686 दिन के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन का बनाया मजाक, कहा- मैं लेगेसी बनाऊंगा.@WWERollins knows talent when he sees it... @bencarterbxb is going to simply AMAZE on #NXTUK! pic.twitter.com/wOSIzuedg6— NXT UK (@NXTUK) December 17, 2020साल 2020 में जब फ्रेजर ने AEW में परफॉर्म किया तब वो काफी लाइमलाइट में आ गए थे। मार्च में फिर वो WWE में आ गए और NXT यूके में उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। पहला मैच फ्रेजर हार गए लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल छू लिया। सैथ रॉलिंस भी WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार है और वो ब्लू ब्रांड में इस समय एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!