WWE में दिनभर की बड़ी खबरें: 1 सितंबर 2017

Ankit

एजे स्टाइल्स को पछाड़कर जापानी रैसलर काजूचिका ओकाडा बने नंबर 1 रैसलर

Ad

PWI द्वारा जारी की गई दुनिया के टॉप 10 रैसलरों की लिस्ट में 8 रैसलर WWE और 2 रैसलर NJPW के हैं। लिस्ट में दूसरा स्थान एजे स्टाइल्स को मिला है। वहीं पिछले साल इस लिस्ट में टॉप करने वाले रोमन रेंस को इस बार चौथा स्थान हासिल हुआ है।


WWE Raw के बड़े दिग्गज मार्क हैनरी ने इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट ली

WWE लैजेंड मार्क हैनरी हाल ही में द सैम रॉबर्ट्स पोडकास्ट पर नजर आए। पोडकास्ट के दौरान मार्क हैनरी ने अपने WWE फ्यूचर को लेकर बात रखी। 46 साल के मार्क हैनरी ने बताया कि वो इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो गए हैं और फिर कभी रिंग में लड़ते हुए नजर नहीं आएंगे।


पूर्व चैंपियन क्रिस जैरिको ने रोमन रेंस को बताया WWE का बेस्ट रैसलर

SI को दिए अपने इंटरव्यू में WWE के सुपरस्टार क्रिस जैरिको ने रोमन रेंस के बारे में चर्चा की । क्रिस जैरिको ने अपनी बात चीत में पूर्व चैंपियन रोमन रेंस को WWE का बेस्ट रैसलर करार दिया और बताया की बेस्ट होने के बाद भी फैंस उन्हें बू करते हैं।


Raw जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने किया इशारा, सैथ रॉलिंस के खिलाफ हो सकता है मैच

WWE रॉ के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल ने WWE 2k18 को प्रमोट करने के लिए सोशल का इस्तेमाल किया। इसकी साथ एक पोस्ट के दौरान उन्होंने इशारा भी किया कि आने वाले वक्त में उनका मुकाबला रिंग में सैथ रॉलिंस के खिलाफ हो सकता है।


WWE दिग्गज अंडरटेकर के रिंग रिटर्न पर बोले पूर्व चैंपियन केन

The Ross Report के हाल ही के एडिशन में बताया गया है कि केन को लगता है कि शायद एक बार फिर से उनके भाई दिग्गज अंडरटेकर रैसलिंग रिंग में उतर सकते हैं।


कनाडा की रैसलिंग प्रमोशन में बतौर जनरल मैनेजर नजर आएंगे स्टिंग

साल 2015 के नाइट ऑफ चैंपियंस पीपीवी में सैथ रॉलिंस के हाथों बकल बॉम्ब मूव खाने के बाद चोटिल हुए स्टिंग रिंग में नजर नहीं आ रहे हैं। आखिरी बार स्टिंग रिंग में नाइट ऑफ चैंपियंस 2015 में ही दिखाई दिए थे। पूर्व WCW लैजेंड स्टिंग कनाडा की इंडिपेंडेंट रैसलिंग प्रमोशन में एक खास रोल में नजर आने वाले हैं।


"मैं WWE में रोंडा राउजी को मौका देने के लिए तैयार हूं "

रोंडा राउजी और WWE का एक मजेदार रिश्ता है। रोंडा राउजी को UFC में सबसे बड़ी फाइटर के रुप में जाना जाता हैं साथ ही वो WWE की जबरदस्त फैन है। काफी बार उनको कंपनी के ऑफिशियल्स के साथ भी कई बार देखा गया है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि रोंडा राउजी रिंग में जल्द दस्तक दे सकती हैं।


WWE ने कविता देवी के पहले मैच की यूट्यूब पर वीडियो जारी की

द खली की शिष्या कविता देवी ने जुलाई महीने में इतिहास रचा और वो WWE में लड़ने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं। WWE ने कविता देवी के WWE में पहले आधिकारिक मैच की वीडियो यूट्यूब पर जारी की। इस वीडियो में कविता न्यूजीलैंड की रैसलर डकोटा काई के साथ रिंग में लड़ती हुई नजर आ रही हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications